Move to Jagran APP

Slap Day 2020 History: जानें क्यों मनाया जाता है स्लैप डे, क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व

Slap Day 2020 History अगर आप भी अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं तो आप इस दिन अपने पार्टनर को सबक सिखाने के लिए स्लैप डे का सहारा ले सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 07:00 AM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 08:29 AM (IST)
Slap Day 2020 History: जानें क्यों मनाया जाता है स्लैप डे, क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व
Slap Day 2020 History: जानें क्यों मनाया जाता है स्लैप डे, क्या है इसका ऐतिहासिक महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Slap Day 2020 History: फरवरी का महीना प्यार और सौहार्द का होता है। इस महीने में ही वेलेन्टाइन वीक मनाया जाता है जोकि 7 फरवरी को शुरू होता है और 14 फरवरी को समाप्त होता है। इन दिनों में कपल अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि वेलेन्टाइन वीक के बाद एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाने की प्रथा है ? जिसमें जो कपल अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं वे एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाकर अपने पार्टनर से बदला लेते हैं। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे से होती है। ऐसे में आज हम आपको एंटी वेलेन्टाइन वीक के पहले दिन स्लैप डे के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं। 

loksabha election banner

एंटी वेलेन्टाइन वीक

15 फरवरी को स्लैप डे मनाया जाता है 

16 फरवरी को किक डे मनाया जाता है 

17 फ़रवरी को परफ्यूम डे मनाया जाता है 

18 फरवरी को फ्लर्टिंग डे मनाया जाता है 

19 फरवरी को कन्फेशन डे मनाया जाता है 

20 फरवरी को मिसिंग डे मनाया जाता है 

21 फरवरी को ब्रेक-अप डे मनाया जाता है 

क्यों मनाया जाता है स्लैप डे

जिस तरह कपल अपने पार्टनर को वेलेन्टाइन वीक में अपने प्यार का इजहार करते हैं। ठीक उसी तरह वो कपल जो अपने रिश्ते से खुश नहीं होते हैं, अथवा उन्हें अपने पार्टनर से बेवफाई मिली होती है, वे एंटी वेलेन्टाइन वीक मानते हैं। जिसमें वे अपने पार्टनर को सबक सिखाते हैं। इसके पहले दिन कपल अपने पार्टनर को स्लैप करते हैं। स्लैप करने का तात्पर्य हिंसा से नहीं है बल्कि पार्टनर को सबक सिखाने से है। 

कैसे मनाएं ''स्लैप डे''

अगर आप भी अपने रिश्ते से खुश नहीं हैं या अपने रिश्ते के कारण मुसीबतों का सामना कर रहे हैं तो आप इस दिन अपने पार्टनर को सबक सिखाने के लिए स्लैप डे का सहारा ले सकते हैं। इस दिन आप अपने पार्टनर को स्लैप कर सकते हैं। हां, एक चीज़ का ध्यान रखें कि मान मर्यादा में रहकर ही एंटी वेलेन्टाइन वीक मनाएं। आप चाहे तो अपने पार्टनर को सन्देश और पोस्ट कार्ड के जरिए भी स्लैप डे की विश दे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.