Move to Jagran APP

Happy World Students Day 2020: आज विश्व विद्यार्थी दिवस पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं

Happy World Students Day 2020 अब्दुल कलाम बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उनका मानना था कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं। उन्हें जिस सांचे में ढालो वे ढल जाते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं जबकि विद्यार्थियों के लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणात्मक हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 10:55 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 10:55 AM (IST)
Happy World Students Day 2020: आज विश्व विद्यार्थी दिवस पर अपने दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये शुभकामनाएं
हर साल 15 अक्टूबर को विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy World Students Day 2020: हर साल 15 अक्टूबर यानी आज के दिन विश्व विद्यार्थी दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 2010 ई में मनाया गया था। इसके बाद से हर साल 15 अक्टूबर को विश्व विद्यार्थी दिवस यानी वर्ल्ड स्टूडेंट्स डे मनाया जाता है। विश्व विद्यार्थी दिवस देश के पूर्व राष्ट्रपति और महान वैज्ञानिक अब्दुल कलाम के जन्मदिन पर उनकी याद में मनाया जाता है।

loksabha election banner

अब्दुल कलाम बच्चों से बेहद प्यार करते थे। उनका मानना था कि बच्चे भगवान के रूप होते हैं। उन्हें जिस सांचे में ढालो, वे ढल जाते हैं। अब्दुल कलाम के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जबकि विद्यार्थियों के लिए पथ प्रदर्शक और प्रेरणात्मक हैं। विश्व विद्यार्थी दिवस पर लोग एक दूसरे को अब्दुल कलाम के विचार भेजकर शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों और प्रियजनों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो आप अब्दुल कलाम के इन अनमोल विचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं-

1.

हर सुबह पांच बातें अपने आप से जरूर बोलें-

1- मैं सबसे अच्छा हूं।

2- मैं यह कर सकता हूं।

3- भगवान हमेशा मेरे साथ हैं।

4- मैं एक विजेता हूं।

5- आज का दिन मेरा दिन है।

2.

सभी चिड़िया को बरसात में छाव मिल जाती है, केवल बाज़ ही बादलों से ऊपर उठ पता है।

3.

जिंदगी की परीक्षा में ज्यादातर लोग, दूसरों की नकल करते हैं, इसलिए वे असफल हो जाते हैं।

4.

जहां तुम हो वही से शुरू करो,

जो कुछ भी तुम्हारे पास है उसका उपयोग करो

और वह करो जो तुम कर सकते हो।

5.

सफलता की कहानियां मत पढ़ो उससे आपको केवल एक संदेश मिलेगा

असफलता की कहानियां पढ़ो…उससे आपको सफल होने के मार्ग मिलेंगे।

6.

अपना लक्ष्य खुद तय करो और प्रयास करो |

तुम गिरोगे फिर उठना,

फिर गिरोगे फिर उठना,

फिर गिरोगे फिर उठना,

मत रुकना –मत थकना

लगातार चलते रहना लक्ष्य निश्चित तुम्हारा है।

7.

आप अपना भविष्‍य नहीं बदल सकते,

पर आपनी आदतें तो बदल सकते हैं!

और बदली हुई आदतें आपका भविष्‍य बदल देंगी!

8. सर्वोत्तम व्‍यक्ति वे नहीं हैं जिन्‍होंने अवसरों का इंतज़ार किया

बल्कि वे हैं जिन्‍होंने अवसरों को अपनाया और सफल बनाया!

9.

हर विद्यार्थी अलग होता है,

हर एक की खूबियां और कमज़ोरियां अलग-अलग होती हैं।

इसलिए न तो किसी और से तुलना करे

और न तो किसी और के जैसा बनने की कोशिश करें।

10.

सपने वो नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं,

सपने वो है जो हमे सोने नहीं देते हैं"।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.