Good Friday 2019: आपके जीवन में काम आएंगे यीशु के ये 5 संदेश
Good Friday 2019 Date-19 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस त्योहार का ईसाइयों के बीच बहुत महत्व है
नई दिल्ली (जेएनएन)। Good Friday 2019 Date- 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे मनाया जा रहा है। इस त्योहार का ईसाइयों के बीच बहुत महत्व है। गुड फ्राइडे' को ईसाई धर्म के लोग 'शोक दिवस' के रूप में मनाते हैं। इस दिन ईसाइयों के गुरु ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। इसके तीन बाद ही वो जिंदा हो उठे थे, जिसके बाद ईस्टर संडे मनाया जाने लगा।
दरअसल, ईसाई धर्म में यह मान्यता है कि ईसा मसीह ने लोगों की भलाई के लिए अपनी जान दी थी, इसलिए इस दिन को 'गुड' कहकर संबोधित किया जाता है। इस दिन लोग एक-दूसरे से फोन पर बात कर या संदेश भेजकर यीशू को याद करते हैं।
पढ़ें यीशु के पांच संदेश-
1 मनुष्य को ईश्वरता का पाठ पढ़ाया दिन गुड फ्राइडे का आज पवित्र है आया।
2 जिस दिन हमारा मन परमात्मा को याद करने में रमेगा उस दिन से हमारी परेशानियां हम में दिलचस्पी लेना बंद कर देगी।
3 जो बिगड़ी गाडियां सुधारे वो मैकेनिक, जो बिगड़ी मशीने सुधारे वो इंजीनियर जो बिगड़े शरीर को सुधारे वो डॉक्टर लेकिन जो बिगड़े तकदीर को संवारे वो परमात्मा प्रभु यीशु आप पर सदा कृपावन हों।
4 अच्छा लगता है जब कोई आपको मिस करता है बेहतर लगता है जब कोई आपसे प्यार करता है लेकिन सबसे अच्छा तब लगता है जब कोई आपको नही भूलता।
5 प्रार्थना है कि भगवान आपके ऊपर अपना प्यार, कृप्या और आशीर्वाद सदा बनाए रखेंगे।