बचपन से ही हमने किताबों में महात्मा गांधी की महानता और आदर्श विचारों के बारे में पढ़ा और सुना हैं जिसका सही अमल करके हम बेशक एक अच्छा इंसान बन सकते हैं। 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में जन्मे महात्मा गांधी का देश को आजाद करवाने में बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सत्य और अहिंसा का पालन करते हुए जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया था। इन्हीं योगदानों को जीवित रखने और उनका प्रसार करने के मकसद से हर साल गांधी जयंती को धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह रंग-बिरंगे कार्यक्रमों का आयोजन होता है। लोग एक-दूसरे को वाट्सऐप, फेसबुक स्टेटस, मैसेज के लिए इस दिन की बधाई देते हैं।
गांधी जी के साधारण व्यक्तित्व व साधनापूर्ण जीवन ने भारत ही नहीं विश्व को शांति, अहिंसा और सद्भाव का मार्ग दिखाया। वे अमर हैं। उनके विचार अमर हैं। उनके विचार ही भारत के संस्कार संस्कृति और सनातन धर्म के प्रतीक है। उनके विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे। महात्मा गांधी की महानता, उनके कार्यों व विचारों की वजह से ही 2 अक्टूबर को स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह राष्ट्रीय पर्व का दर्जा दिया गया है।
Gandhi Jayanti Wishes in Hindi
1 . खादी मेरी शान है,
करम ही मेरी पूजा है,
सच्चा मेरा कर्म है,
और हिंदुस्तान मेरी जान है,
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
2 . बस जीवन में ये याद रखना,
सच और मेहनत का सदा साथ रखना,
बापू तुम्हारे साथ हैं हर बच्चे के पास हैं,
सच्चाई जहां भी है वहां उनका वास है।
महात्मा गांधी जयंती की शुभकामना।
3 . देश के लिए जिसने विलास को ठुकराया था,
त्याग विदेशी धागे उसने खुद ही खादी बनाया था,
पहन के काठ के चप्पल जिसने सत्याग्रह का राग सुनाया था,
देश का था अनमोल वो दीपक जो महात्मा कहलाया था।
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
4 . रघुपति राघव राजाराम
पतित पावन सीताराम
ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सन्मति दे भगवान
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं
5 . दो हैं जिनके हथियार,
उन हथियारों से ही तो,
कर दिया हिंदुस्तान आज़ाद,
ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम।
6 . जिसकी सोच ने कर दिया कमाल
देश का बदल गया सुर ताल
सबने बोली सत्य अहिंसा की बोली
हर गली में जली विदेशी वस्तुओं की होली
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!
7 . अहिंसा का पुजारी
सत्य की राह दिखने वाला
ईमान का पाठ पढ़ा गया हमें
वो बापू लाठी वाला
गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Gandhi Jayanti Quotes
बापू के सपने फिर से सजाना है। देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है। बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है।
गांधी जयंती की शुभकामनाएं।
मेरे मुन्ने 2 अक्टूबर के शुभ दिन ही तू जन्मा। मेरी यही दुआएं है कि उन जैसा ही तू बनना। और जो उन जैसा ना बन पाए तो फिर इतना करना। कम से कम उनके बतलाए रस्ते पर ही तू चलना |
विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है।
गांधी जयंती कि शुभकामनाएं।
पीछे मुड़े बिना ही जिसने जीना सीखा दिया, उस महान आत्मा का आज जन्मदिन आ गया।
जो भगवान् को नहीं मानता, उसे मैं इंसान नहीं मानता और
जो गांधीजी को नहीं मानता, उसे मैं हिन्दुस्तानी नहीं मानता।