Move to Jagran APP

Guru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बच्चों के लिए निबंध के आसान शीर्षक

Guru Gobind Singh Jayanti महान संत गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को साल 1666 में बिहार के पटना शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और माता का नाम गुजरी था।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 19 Jan 2021 12:22 PM (IST)Updated: Tue, 19 Jan 2021 12:22 PM (IST)
Guru Gobind Singh Jayanti: गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बच्चों के लिए निबंध के आसान शीर्षक
गुरु गोविंद सिंह जयंती पर बच्चों के लिए निबंध के आसान शीर्षक

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Guru Gobind Singh Jayanti 2021: गुरु गोविंद सिंह जी सिखों के 10वें गुरु थे और गुरु गोविंद सिंह जयंती उन्हीं के सम्मान में मनाई जाती है। इन्होंने सिख धर्म के लिए बहुत ही महान काम किए। इन्होंने ही आदि श्री ग्रंथ साहिब जी को पूरा किया था। 

loksabha election banner

महान संत गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह की शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को साल 1666 में बिहार के पटना शहर में हुआ था। इनके पिता का नाम गुरु तेग बहादुर और माता का नाम गुजरी था। गुरु गोविंद सिंह जी को बचपन में गोबिंद राय नाम से पुकारा जाता था। उनके जन्म के बाद वह पटना में 4 वर्ष तक रहे। और उनके घर का नाम तख्त सहित पटना साहिब के नाम से जाना जाता है।

गुरु गोविंद सिंह जयंती का महत्व

उनकी जयंती सिख धर्म के लोगों के लिए बड़ा महत्व रखती है। ऐसा इसलिए क्योंकि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी और सिख धर्म के लोगों को कई सकारात्मक बातें सिखाई थी। वह एक महान आध्यात्मिक गुरु, योद्धा, दार्शनिक, और कवि थे।

कैसे मनाई जाती है गुरु गोविंद सिंह जयंती?

गुरु गोविंद सिंह जी का सिख धर्म में महान योगदान रहा है इसलिए इस धर्म के लोग गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ दुनिया भर में मनाते हैं। इस दिन सिख धर्म के लोग सुबह जल्दी उठकर नहा धोकर नए कपड़े पहनते हैं और गुरुद्वारे में मत्था टेकने जाते हैं और अपने परिवार और रिश्तेदारों के सुख समृद्धि की प्रार्थना करते हैं। इस दिन गुरुद्वारे में लंगर भी लगता है। 

गुरुद्वारों में लोग गुरु गोविंद सिंह जी के गीत, कविता और कथा का आनंद लेते हैं और उन्हें याद करते हैं। सिख धर्म के लोग शहरों में जुलूस भी निकालते हैं और भक्ति गीत गाते हैं। हालांकि, इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते ऐसा संभव नहीं हो सकेगा। इस दिन गुरबाणी कीर्तन भी किया जाता है, जो श्री गुरु ग्रंथ साहिब की शिक्षाएं हैं। 

गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निबंध

साथ ही स्कूलों को कॉलेजों में बच्चे इस दिन कई तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हैं, जिसे निबंध लेखन, डिबेट या फिर आर्ट शामिल है। अगर आप भी अपनी ऑनलाइन के लिए गुरु गोविंद सिंह जयंती पर निबंध के शीर्षक ढूंढ रहे हैं, तो हम आपकी मदद कर सकते हैं।

1. कौन थे गुरु गोविंद सिंह जी

2. गुरु गोविंद सिंह जयंती क्यों मनाई जाती है

3. गुरु गोविंद सिंह जी के 10 अनमोल वचन

4. कैस मनाई जाती है गुरु गोविंद सिंह जयंती

5. गुरु गोविंद सिंह जयंती का क्या है महत्व

6. गुरु गोविंद सिंह से जुड़ा इतिहास और महत्व


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.