Gandhi Jayanti 2021 Quotes: इस तरह एक-दूसरे को गांधी जी के कोट्स भेजकर मनाएं गांधी जयंती
Gandhi Jayanti 2021 Quotes सादा जीवन और शुद्ध विचार रखने वाले गांधी जी को दुनियाभर में ख्याति प्राप्त थी। देश की अज़ादी में उनका विशेष योगदान रहा। उनके योगदान को हमेशा जीवंत रखने के लिए ही हर साल गांधी जयंती को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आज गांधी जयंती है यानि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने वाले गांधी जी का जन्म दिन है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जी का असली नाम मोहनदास करमचंद गांधी था, लेकिन सब उन्हें बापू कहकर पुकारते थे। सादा जीवन और शुद्ध विचार रखने वाले गांधी जी को दुनियाभर में ख्याति प्राप्त थी। देश की अज़ादी में उनका विशेष योगदान रहा। उनके योगदान को हमेशा जीवंत रखने के लिए ही हर साल गांधी जयंती को बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। जगह-जगह रंग-बिरंगे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। लोग एक-दूसरे को वाट्सऐप, फेसबुक स्टेटस, मैसेज के जरिए गांधी जी के उपदेश और कोट्स भेजकर बधाई देते हैं। आप भी इस दिन को सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो गांधी जी के कुछ कोट्स अपने दोस्तों को भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Gandhi Jayanti Quotes
खादी मेरी शान है, कर्म ही मेरी पूजा है, सच्चा मेरा कर्म है और हिंदुस्तान मेरी जान है, गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
बापू के सपने फिर से सजाना है। देकर लहू का कतरा इस चमन को बचाना है। बहुत गा लिया हमने आजादी के गानों को अब हमें भी देशभक्ति का फर्ज निभाना है। गांधी जयंती की हार्दिक बधाई
दीया जलाना है तो अंधेरों में जलाइए, उजालों में क्या रखा है, अपने मन को दयालु बनाइए, क्रूरता में क्या रखा है। गांधी जयंती की बधाई।
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है। गांधी जयंती की शुभकामनाएं
रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम, सीताराम सीताराम, भज प्यारे तू सीताराम, ईश्वर अल्लाह तेरे नाम, सबको सन्मति दे भगवान, गांधी जयंती की बधाई।
सिर्फ एक सत्य, एक अहिंसा, दो हैं जिनके हथियार, उन हथियारों से ही तो, कर दिया हिंदुस्तान आजाद, ऐसे अमर आत्मा को करो मिलके सलाम, गांधी जयंती की बधाई।
एक कायर प्यार का प्रदर्शन करने में असमर्थ होता है, प्रेम बहादुरों का विशेषाधिकार है। गांधी जयंती की शुभकामनाएं
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन। गांधी जयंती की बधाई