उदित नारायण, कैलाश खेर की आवाज़ और एनएसडी के कलाकार करेंगे 'सम्पूर्ण रामायण' का मंचन
सम्पूर्ण रामायण की शुरुआत दो अक्टूबर से शुरू होगी जो 7 अक्टूबर तक चलेगी। इसका मंचन नेताजी सुभाष पैलेस में किया जाएगा। इसका आयोजन आर्यन हेरीटेज फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sampurn Ramayan By 120 Professional Artists Of NSD: भगवान राम की वीरता की कहानी को बेहद भव्य तरीके से एनएसडी के पेशेवर कलाकार और नर्तक मंच पर लेकर आ रहा है। 'सम्पूर्ण रामायण' की शुरुआत दो अक्टूबर से शुरू होगी जो 7 अक्टूबर तक चलेगी। इसका मंचन नेताजी सुभाष पैलेस में किया जाएगा। इसका आयोजन आर्यन हेरीटेज फाउंडेशन की ओर से किया जा रहा है। रामायण की प्रस्तुति के लिए 180 फुट का मंच बनाया गया है। दर्शकों को इसका अनुभव बिल्कुल फिल्म जैसा लगे इसलिए इसका मंचन छह भाग में किया जाएगा।
आर्यन हेरिटेज फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र मित्तल का कहना है कि 'सम्पूर्ण रामायण' किसी भी आम नाटक की तरह नहीं है। यह भारत की युवा पीढ़ी के लिए इस असाधारण ग्रंथ में अंतर्निहित शिक्षाओं और नैतिक मूल्यों को व्यक्त करने का एक प्रयास है। हमने जब इसे शुरू किया तब भी हमें पता था कि हम कुछ बड़ा करने जा रहे हैं लेकिन दर्शकों से हमें जो प्रतिक्रियाएं मिली है, वह उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। सभी उम्र वर्ग के लोग इस मंचन को देखने आ रहे हैं और उनका प्रेम हमें साल दर साल अपना स्तर बढ़ाने को उत्साहित करता है।
पांचवे साल इस बार 'सम्पूर्ण रामायण' का आयोजन पिछले पांच सालों से हर साल किया जाता है। पूरे मंचन में दिल को छू लेने वाले 16 साउंडट्रैक हैं। उन्होंने बताया कि बी.आर.चोपड़ा द्वारा निर्मित 'महाभारत' के संगीत निर्देशक रहे राज कमल के बेटे चंद्र कमल और भारत कमल इसके संगीत निर्देशक हैं। टाइटल गीत को उदित नारायण ने अपनी आवाज़ दी है जबकि रावण का परिचय देने वाले भाग को कैलाश खेर ने अपनी बुलंद आवाज़ में गाया है।
इसमें अभिनेता मुकेश खन्ना ने पर्दे से पीछे अपनी आवाज़ दी है। इसके निर्देशक शशिधरण नायर हैं और नृत्य निर्देशन पपीहा देसाई ने किया है।