Negativity Prevention Tips : अगर जीवन में चाहते हैं सुख और शांति, तो इन चीज़ों से करें दोस्ती
Negativity Prevention Tips आप अपने चिंताओं को एक नोटबुक में लिखें और फिर इन चिंताओं से कैसे छुटकारा मिलेगा हल भी लिखें। रोज इसे पढें और चिंतन करें कि आपको इससे बाहर निकलना है।
नई दिल्ली, लाइफ स्टाइल डेस्क। Negativity Prevention Tips : हमारा दिमाग एक बग़ीचे की तरह है और हम उस बगीचे के रखवाले हैं। हम जिस तरह के पौधे अपने बगीचे में लगाएंगे, फूल और फल उसी के अनुरूप फलेंगे। कहने का तात्पर्य यह है कि हम अपने मन मस्तिष्क में जिस तरह की सोच रखेंगे। हमारा स्वभाव भी वैसा ही होगा। ये स्वभाव कभी नकारात्मक तो कभी सकारात्मक हो सकता है। हालांकि, सकारात्मक सोच जीवन के लिए सही है, लेकिन नकारात्मक सोच जीवन के लिए सही नहीं है। इससे इंसान अपने आत्मविश्वास को खो देता है और कई अवसर पर अवसाद के गंभीर शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको टिप्स बताने जा रहे हैं। जिसे अपनाकर आप नकारात्मक सोच से बाहर आ सकते हैं। आइए जानते हैं।
व्यस्त रहें
जब कभी आपके मन में ऐसे ख्याल आए कि आप खुद को अकेला महसूस करें। ऐसी स्थिति में अपने आपको व्यस्त रखें। जिससे आपको नकारात्मक सोचने के लिए आपको समय न मिलें। अगर आप अकेले बैठते हैं तो अपने लक्ष्य को निर्धारित करें।
सांस लें
खुद को नकारात्मक सोच से दूर रखने के लिए रोज योग करें। इसके लिए आप प्राणायाम करें। जिसमें रोज सुबह दरी बिछाकर उस पर बैठ जाएं और फिर दोनों हाथों को ज्ञान मुद्रा में पैर पर रखें और अब सांसो को धीरे-धीरे लें और छोडें। ऐसा रोज करें। ऐसा करने से आपको नकारात्मक सोच से छुटकारा मिलेगा।
संदेश लिखें
आप अपने चिंताओं को एक नोटबुक में लिखें और फिर इन चिंताओं से कैसे छुटकारा मिलेगा, हल भी लिखें। रोज इसे पढें और चिंतन करें कि आपको इससे बाहर निकलना है।
मज़ेदार जोक या कहानी पढें
नकारात्मक सोच से दूर रहने के लिए जब भा आपको वक्त मिले मज़ेदार जोक या कहानी जरूर पढें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
समय-सीमा निर्धारित करें
जीवन में अनुशासन बहुत जरूरी है। अगर आप समय-सीमा निर्धारित कर उसका पालन करेंगे तो आपको नकारात्मक सोच से छुटकारा मिलेगा। इसके लिए आप अपने मोबाइल का भी सहारा ले सकते हैं।