Easter 2021: Bunny और अंडे से सजाएं ईस्टर के मौके पर अपना घर और गॉर्डन
Easter 2021 decoration ideas ईस्टर के मौके पर लोग अपना घर सजाते हैं खासतौर से अंडे और बनी से। तो अगर आप भी बनाना चाहते हैं घर को शानदार तो इन आइडियाज़ के साथ सजाएं अपना घर और आसपास का एरिया।
ईसाई धर्म में साल के दो दिन सबसे खास होते हैं एक है क्रिसमस और दूसरा ईस्टर। क्रिसमस का दिन के महत्व से तो आप भलीभांति वाकिफ होंगे ही कि इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था जिसे दुनियाभर में लोग हर्षो-उल्लास के साथ मनाते हैं लेकिन ईस्टर के दिन क्या हुआ है और क्यों इसे सेलिब्रेट किया जाता है इसकी जानकारी नहीं, तो आज हम यहां इसी के बारे में बात करेंगे।
ईसा मसीह को कई तरह की यातनाएं देने के बाद सूली पर लटका दिया गया था। जिस वक्त ईसा मसीह ने प्राण त्यागे थे वो दिन शुक्रवारि यानी फ्राईडे था। ऐसा माना जाता है कि इस घटना के तीसरे दिन ईसा मसीह फिर से जिंदा हो गए थे। जिसके बाद से उस फ्राइडे को गुड फ्राइडे और इसके बाद आने वाले संडे को ईस्टर के रूप में मनाया जाने लगा।
लोग इस दिन चर्च में एकत्रित होते हैं, प्रभु की याद में मोमबत्तियां जलाते हैं और बाइबल पढ़ते हैं। ईस्टर का दिन ईसाई लोग अच्छे से सेलिब्रेट करते हैं। अंडे और बनी ईस्टर सेलिब्रेशन का खास हिस्सा होते हैं, ये दोनों ही उर्वरता के प्रतीक माने जाते हैं। तो आप ईस्टर में कैसे सजा सकते हैं अपना घर और आसपास का एरिया, आइए जानते हैं इसके बारे में...
अंडे से
1. अंडे से आप कई तरह के डेकोरेटिव आइटम्स तैयार कर सकते हैं। जैसे अंडे को कलरफुल पेंट करके बास्केट में डाल किसी कोने में रख सकते हैं।
2. अंडे को तोड़कर इसका सारा मैटेरियल निकालकर उसमें मिट्टी भरकर नकली पौधे लगा सकते हैं।
3. गॉर्डन में पड़ी सूखी लकड़ियों पर कोई रिबन या धागा लेपट दें और उस पर कुछ इस तरह अंडों को कलर करके लगाएं।
बनी डेकोरेशन
1. नैपकिन को आप बनी के शेप में कुछ इस तरह सजा सकते हैं।
2. बच्चों के लिए बनी शेप हेड गेयर बना सकते हैं।
3. कलरफुल पेपर पर बनी शेप काटकर उसे दीवारों पर लटका सकते हैं।
Pic credit- freepik