Filmfare Awards 2020 : फिल्म फेयर अवार्ड में रणवीर सिंह ने पहने दीपिका पादुकोण की पसंद के कपड़े
Filmfare Awards 2020 15 फरवरी को असम में 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड्स शो को करण जौहरविक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया था।
नई दिल्ली, लाइफ स्टाइल डेस्क Filmfare Awards 2020 : हाल ही में फिल्म फेयर अवार्ड सम्पन्न हुआ। इस समारोह में बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। जिसमें बॉलीवुड के गली बॉय रणवीर सिंह भी शामिल थे। इस मौके पर वे अलग अंदाज़ में दिखे। जहां, ब्लैक एंड वाइट कॉम्बिनेशन ड्रेस में नज़र आए जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लोग रणवीर के आउटलुक को खूब पसंद कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण ने शेयर की रणवीर सिंह की तस्वीर
ऐसे में बॉलीवुड की बबली और रणवीर सिहं की पत्नी दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में दीपका ने लिखा कि गेस करें कि किसने रणवीर सिंह के ड्रेस कोड को चुना है ?
दीपिका ने रणवीर को कहा शुक्रिया
इसके साथ ही दीपिका ने आगे लिखा है कि रणवीर का ड्रेसिंग सेन्स को स्टाइलिश शालीना नथानी तय करती है, लेकिन फिल्म फेयर अवार्ड के लिए मैंने रणवीर को ड्रेस कोड चूज़ कर पहनने की गुजारिश की। इसे रणवीर ने माना। इसके लिए मैं रणवीर को शुक्रिया कहती हूं।
फिल्म फेयर अवार्ड 2020
सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड गली बॉय' को दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवार्ड रणवीर सिंह को 'गली बॉय' के लिए दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का अवार्ड जोया अख्तर को 'गली बॉय' के लिए दिया गया।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवार्ड आलिया भट्ट को 'गली बॉय' के लिए दिया गया।
बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवार्ड अनन्या पांडे को 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए दिया गया।
बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवार्ड अभिमन्यु दासानी को 'मरद को दर्द नहीं होता' के लिए दिया गया।
बेस्ट मेल सिंगर का अवार्ड अरिजीत सिंह को फिल्म 'कलंक' के गाने 'कलंक नहीं' के लिए दिया गया।
बेस्ट फीमेल सिंगर का अवार्ड शिल्पा राव को 'वॉर' फिल्म के गाने 'घूंघरू' के लिए दिया गया।
इस शहर में किया गया था आयोजन
आपको बता दें कि 15 फरवरी को असम में 65 वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2020 का आयोजन किया गया था। इस अवार्ड्स शो को करण जौहर,विक्की कौशल और वरुण धवन ने होस्ट किया था। इस मौके पर बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां मौजूद थी।