Children's Day 2019: बाल दिवस के मौके पर ऐसे तैयार करें और लिखें 5 निबंध
Childrens Day 2019नेहरू न सिर्फ स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे बल्कि बच्चों के सही मायनों में सच्चे दोस्त भी थे। इसलिए नेहरू की जयंती पर बाल दिवस मनाया जाता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Children's Day 2019: हम सब जानते हैं कि बच्चे हमारे देश का सुनहरा भविष्य हैं। इसलिए उनकी साथ बड़े प्यार और स्नेह के साथ बर्ताव और सराहना की जानी चाहिए। बच्चों के भविष्य की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए, हर साल 14 नवंबर पूरे भारत में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ये दिन पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में उन्हें मान सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
नेहरू न सिर्फ स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे बल्कि बच्चों के सही मायनों में सच्चे दोस्त थे। इसलिए हर साल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्हें बच्चों से बेहद प्यार था, इसलिए बच्चे हमेशा उनके दिल के करीब रहे। यही वजह है कि बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू पुकारा करते हैं।
इस दिन बच्चों के अधिकार, देखभाल और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरुक किया जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारत में ही बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस दुनिया भर में अलग अलग तारीखों पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू ने भारत की आज़ादी के बाद बच्चों की शिक्षा, प्रगति और कल्याण के लिए बहुत काम किया। उन्होंने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान और भारतीय प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी।
देश के प्रधान मंत्री के रूप में व्यस्त जीवन के बावजूद वे बच्चों के बहुत शौकीन थे। उनको बच्चों के आसपास रहना और उनके साथ खेलना बेहद पसंद था। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए, उनकी जयंती को 1956 से बाल दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। चाचा नेहरू का कहना था कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं, इसलिए ज़रूरी है कि जब तक वह अपने पैरों पर खड़े नहीं होते उन्हें प्यार और उनकी देखभाल की जाए। बाल दिवस का दिन अपने बच्चों को किसी भी नुकसान से बचाने, उनके और देश के उज्ज्वल भविष्य को बचाने के लिए एक आह्वान है।
इस खास मौके पर हम आपको बता रहे हैं बाल दिवस पर लिखने के लिए निबंध के कुछ सुझाव:
1. हर साल क्यों मनाया जाता है बाल दिवस?
2. पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन पर क्यों मनाते हैं बाल दिवस?
3. देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निंबध
4. हर साल बाल दिवस मनाना क्यों ज़रूरी है?
5. स्कूल और कॉलेजों में कैसे मनाया जाता है बाल दिवस?