Move to Jagran APP

Japan Vacant Houses: जापान में खाली पड़े हैं 90 लाख घर, आखिर क्या है इसके पीछे कारण

जापान में एक बड़ी अनोखी स्थिति पैदा हो गई है। दरअसल यहां के कुल घरों के लगभग 14 प्रतिशत घर खाली पड़े हैं। अगर इसे संख्या में समझा जाए तो लगभग 90 लाख घर खाली पड़े हैं लेकिन ऐसा क्यों हो रहा है। क्या कारण है जो जापान में इतनी भारी मात्रा में घर खाली पड़े हैं। आइए जानते हैं क्या है इतने खाली घरों की वजह।

By Swati Sharma Edited By: Swati Sharma Published: Fri, 10 May 2024 04:36 PM (IST)Updated: Fri, 10 May 2024 04:36 PM (IST)
जापान में क्यों खाली हैं इतनी बड़ी संख्या में घर? (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Vacant Houses in Japan: घटती आबादी के साथ, अब जापान के सामने एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। जापान की जनसंख्या तेजी से घट रही है, यह तो आप जानते ही होंगे। साल 2022 में हुई जनगणना के मुताबिक, जापान की आबादी मात्र 12 करोड़ 54 लाख बची है, यानी इसकी आबादी पहले की तुलना में करीब 8 लाख कम हो गई है।

loksabha election banner

इतना ही नहीं, जापान का पॉपूलेशन पिरामिड भी काफी बदल चुका है। इन सभी परेशानियों के बीच, एक नई समस्या यह सामने आई है कि वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार जापान में करीब 90 लाख घर खाली पड़े हैं। यह वहां के कुल घरों का 14 फिसदी है, यानी वहां के कुल घरों में से 14 प्रतिशत घर खाली पड़े हैं। जी हां, जापान में लगभग हर आठ घरों में एक घर खाली पड़ा है। इसे आप चाहें, तो ऐसे समझ सकते हैं कि यहां खाली घरों की संख्या इतनी ज्यादा है कि अहमदाबाद में रहने वाले हर व्यक्ति को यहां घर दिया जा सकता है। जापान में इन खाली घरों को अकिया कहा जाता है।

 यह भी पढ़ें: दुम दबाकर भागेंगे मच्छर, अगर घर पर लगाएंगे ये 7 पौधे

क्यों हो रही है यह समस्या?

जापान में इतने घर खाली क्यों पड़े हैं, यह जानना काफी जरूरी हो जाता है। दरअसल, बात कुछ ऐसी है कि जापान में जन्म दर कम होता जा रहा है, यानी वहां बच्चे कम पैदा हो रहे हैं। इसके कारण वहां की आबादी घटती जा रही है। ये घटती आबादी इन खाली घरों का एक बड़ा कारण है, लेकिन यह एक मात्र कारण नहीं है। इसका दूसरा बड़ा कारण है कि जापान में खाली जमीन की तुलना में उन जमीनों पर बने हुए घरों पर कम टैक्स लगता है। इसलिए भी लोग अपनी खाली पड़ी जमीन पर घर बनाकर छोड़ दे रहे हैं। जापान में ये खाली घर शहरों की तलुना में गांवों में ज्यादा हैं। ऐसा होने के पीछे एक कारण यह भी है कि अब वहां लोग रिटायर होने के बाद गांव वापस जाने के बजाय अपने रिटायरमेंट होम जाना पसंद करते हैं।

हालांकि, अब वहां की सरकार ने इस बारे में सख्त रुख अपनाना शुरू किया है और लंबे समय से खाली पड़े घर, जिनकी हालात ज्यादा अच्छी नहीं है, उनके मालिकों से कह रही है कि या तो घरों को रेनोवेट कराए या उसे जमींदोज कर दे। इसके अलावा, वहां की सरकार ने खाली पड़े घरों पर टैक्स छूट को कम करने का भी फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें: नारियल के छिलकों से घर में बना लें ऑर्गेनिक खाद, खिल उठेंगे आपके गार्डन के पेड़-पौधे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.