Move to Jagran APP

Yoga For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है कुर्मासन, जानें करने का तरीका

कुर्मासन करने के कई फायदे हैं। इस योग को करने से इम्यून ऑर्गन्स सही से काम करते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए यह फायदेमंद साबित होता है। जबकि इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। जबकि रक्त संचार सुचारू रूप से होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 05:58 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:17 AM (IST)
Yoga For Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान है कुर्मासन, जानें करने का तरीका
इसका शाब्दिक अर्थ कछुए की मुद्रा में बैठना है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Yoga For Diabetes: आधुनिक समय में सेहतमंद रहना एक चुनौती है। खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। खासकर डायबिटीज और मोटापा से लोग अधिक परेशान हैं। डायबिटीज में रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। साथ ही अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना बंद हो जाता है। डायबिटीज रोग में मीठा खाने की मनाही होती है। इसके लिए जीवनशैली के साथ-साथ डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इनसे आप बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इसके लिए आप योग का भी सहारा ले सकते हैं। योग के कई प्रकार हैं। इनमें एक कुर्मासन है, जिसे करने से न केवल मानसिक, बल्कि शारीरिक विकार भी दूर होते हैं। इससे बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। अगर आप भी डाबिटीज के मरीज हैं और अपना बल्ड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना कुर्मासन जरूर करें। आइए, जानते हैं कि कुर्मासन क्या है और इसे कैसे करें-

loksabha election banner

कुर्मासन क्या है

कुर्मासन दो शब्दों कुर्मा और आसन से मिलकर बना है। इसका शाब्दिक अर्थ कछुए की मुद्रा में बैठना है। इस योग को करने से मधुमेह में आराम मिलता है। पाचन तंत्र मजबूत होता है और अनिद्रा की शिकायत भी दूर होती है।

कुर्मासन कैसे करें

इसके लिए समतल भूमि पर दरी बिछा लें। अब सूर्य की ओर मुखकर पैरों को फैलाकर बैठ जाएं। इसके लिए आप लेख में संलग्न तस्वीर की मदद ले सकते हैं। अब अपने हथेलियों को पैरों के अंदर रखकर आगे की ओर झुकें। अपनी शारीरिक क्षमता के अनुसार झुकें। इसके बाद कुछ पल के लिए इस मुद्रा में रुकें। इसके बाद पुनः पहली अवस्था में आ जाएं। इस योगासन को रोजाना कम से कम दस बार जरूर करें। 

कुर्मासन के फायदे

www.ncbi.nlm.nih.gov के एक रिसर्च अनुसार,  कुर्मासन करने के कई फायदे हैं। इस योग को करने से इम्यून ऑर्गन्स सही से काम करते हैं। मधुमेह के मरीजों के लिए यह फायदेमंद साबित होता है। जबकि इससे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव पैदा होता है। जबकि रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। साथ ही अनिद्रा को दूर करता है। अगर आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या है, तो सोने से पहले आप इसे कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.