Move to Jagran APP

Video: बढ़ते वजन या मोटापे से हैं परेशान, तो करें ये योगासन जल्द दिखेगा फर्क

आज हम आपको मोटापे से राहत पाने के कुछ आसान योगासन बता रहे हैं, जिनके अभ्यास से न केवल आप अपना वजन कम कर सकते हैं बल्कि लंबे समय तक फिट भी रह सकते हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 05:01 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 05:01 PM (IST)
Video: बढ़ते वजन या मोटापे से हैं परेशान, तो करें ये योगासन जल्द दिखेगा फर्क
Video: बढ़ते वजन या मोटापे से हैं परेशान, तो करें ये योगासन जल्द दिखेगा फर्क

दुनिया भर में लोग बढ़ते वजन और मोटापे से परेशान हैं, जिसके कारण वे कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। बढ़ते वजन या मोटापे का सबसे बड़ा कारण है शारीरीक तौर पर शिथिलता। हम अपनी दिनचर्या में अगर व्यायाम, आउट डोर गेम, रनिंग या योग में से कोई भी एक चीज शामिल कर लें तो मोटापे की परेशानी से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन योगासनों, उन्हें करने के तरीकों और उनसे होने वाले फायदों के बारे में।
1. चलायमान अर्ध हलासन
इसमें आप सीधे लेट जाएंगे, अपने दोनों पैरों को सांस भरते हुए धीरे-धीरे घुटने से मोड़ कर 90 डिग्री पर लेकर आएं, वापस धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए 30 डिग्री पर लेकर आएं। इसी क्रम को आपको 15 से 20 बार दोहराना है। दोनों पैरों को एक साथ सांस भरते हुए 90 डिग्री तक लाएं, वापस धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए 30 डिग्री तक लाएं।

prime article banner

2. एक पाद चक्रीय आसन
मोटापा कम करने के लिए दूसरा आसन है एक पाद चक्रीय आसन। इसमें आपको एक पैर को सांस भरते हुए गोल-गोल जितना हो सके उतना बड़ा ज़ीरो बनाना है, 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़, एक पैर को गोल-गोल घुमाना है। इसी क्रम को दोहराएं। दूसरे पैर से 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़, जितना हो सके उतना बड़ा ज़ीरो बनाएं।
3. द्वीय पाद चक्रीय आसन
आसनों के क्रम में तीसरा आसन द्वीय-पाद चक्रीय आसन है। इसमें आप दोनों पैरों को एक साथ मिलाकर सांस भरते हुए ऊपर की तरफ लाएं। जितना हो सके उतना बड़ा गोला बनाएं, सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे लाएं। इस प्रक्रिया को 5 बार क्लॉक वाइज़ और 5 बार एंटी क्लॉक वाइज़ दोहराएं।
4. विपरीत चलायमान अर्ध हलासन
मोटापा कम करने के लिए चौथा आसन है विपरीत चलायमान अर्ध हलासन। इसमें दोनों पैरों को एक साथ 90 डिग्री पर लेकर आएं, दोनों हाथों को ​सर के पीछे लाएं, फिर धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए, हाथों से पैरों की उंगलियों को छूने की कोशिश करें, सांस भरते हुए वापस आएं, इस क्रम को 10 से 15 बार दोहराएंं।

5. चलायमान नौकासन
मोटापा कम करने के लिए पांचवां आसन चलायमान नौकासन है, इसमें दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं, दोनों हाथों को कमर से थोड़ा पीछे रखें, दोनों पैरों को 45 डिग्री पर लाकर रोक दें, उसके बाद सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़ कर छाती के पास लाएं, सांस भरते हुए धीरे-धीरे वापस सीधा करें। ध्यान रखें आपके दोनों पैर ज़मीन पर न लगें, इस क्रम को आपको 15 से 20 बार दोहराना है।
6. चलायमान नौकासन 2
मोटापा कम करने के लिए छठा आसन चलायमान नौकासन 2 है। इसमें दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं, दोनों हाथों को कमर से थोड़ा पीछे रखें, दोनों पैरों को 45 डिग्री पर लाकर रोक दें, इसके बाद सांस भरते हुए पैरों को एक दूसरे के ऊपर क्रिस-क्रॉस मूव करें, इस प्रक्रिया को 15 से 20 बार दोहराएं।
7. नौकासन
मोटापा कम करने के लिए सातवां आसन नौकासन है। इसमें दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं, दोनों पैरों को 45 डिग्री पर लाकर रोक दें, दोनों हाथों को घुटने के पास सीधा रखें, सांस को बाहर छोड़ कर रोक दें, पूरे शरीर का भार नितम्भों पर डाल कर ज़्यादा से ज़्यादा देर तक इस स्थिति में रुकें। इस आसन का 3 से 5 बार अभ्यास करें।

 

इन आसनों को करने से आप मोटापे से निजात पा सकते हैं। लेकिन बुज़ुर्ग व्यक्ति, कमर दर्द के रोगियों के साथ गर्भवती महिलाएं इन आसनों को अवॉयड करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.