Move to Jagran APP

Year Ender 2020: कोरोना से लेकर कोलोन इन्फेक्शन तक, ये हैं साल के पॉपुलर कीवर्ड्स

Year Ender 2020 बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान की मौत के बाद लोगों ने कोलन इन्फेक्शन को भी गूगल पर अधिक से अधिक सर्च किया है। दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान की मौत कोलन इंफेक्शन की वजह से हुई थी।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 28 Dec 2020 05:40 PM (IST)Updated: Mon, 28 Dec 2020 05:45 PM (IST)
Year Ender 2020: कोरोना से लेकर कोलोन इन्फेक्शन तक, ये हैं साल के पॉपुलर कीवर्ड्स
भारत में टॉप पर Indian Premier League रहा है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2020: सर्च इंजन गूगल ने साल 2020 के पॉपुलर कीवर्ड्स को जारी कर दिया है। साल 2020 में पहले स्थान यानी टॉप पर कोरोना वायरस रहा है। दुनियाभर में सबसे अधिक कोरोना वायरस महामारी को सर्च किया गया है। केवल भारत में 5 लाख बार 'coronavirus' को सर्च किया गया। इसके अलावा कोरोना वायरस अपडेट और कोरोना वायरस के लक्षणों को भी सर्च किया गया है। वहीं,  How To Make में हैंड सैनिटाइजर टॉप पर रहा है। आइए एक नजर साल 2020 के पॉपुलर कीवर्ड्स पर डालते हैं-

prime article banner

कोरोना वायरस

महामारी कोरोना वायरस साल 2020 में ट्रेंडिंग टॉपिक रहा है। इस महामारी से पूरी दुनिया प्रभावित हुई है। हालांकि, इस वायरस ने 2019 के अंत में ही दस्तक दे दिया था और साल 2020 में पूरी दुनिया में फ़ैल गया। इस वायरस के संक्रमण से कोई देश अछूता नहीं रह सका। इस वजह से कोरोना वायरस सर्च में टॉप पर है। भारत में भी कोरोना वायरस महामारी को लोगों ने अधिक सर्च किया है। वहीं, भारत में टॉप पर Indian Premier League रहा है। दूसरे स्थान पर कोरोना वायरस है।

कोरोना वायरस अपडेट

कोरोना वायरस से संबंधित सभी प्रकार की जांनकारी के लिए लोगों की निगाहें कोरोना वायरस अपडेट पर रही हैं। समय के साथ लोगों को कोरोना वायरस से संबंधित कई महत्वपूर्ण बातों को पता चला। इसके लिए दुनियाभर में कोरोना वायरस अपडेट को अधिक सर्च किया गया। खासकर लोग वैक्सीन पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

कोरोना वायरस के लक्षण

समय के साथ कोरोना वायरस महामारी के लक्षणों में विस्तार हुआ है। इससे पहले कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति में सर्दी, खांसी, थकान, बुखार के लक्षण पाए जाते थे, लेकिन बाद में सूंघने की क्षमता कमजोर होना, दस्त, आंख, सिरदर्द, गले में खराश, दर्द, त्वचा पर दाने आदि लक्षण भी पाए गए हैं। जबकि, नाजुक स्थिति में सांस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द, बोलने में तकलीफ आदि लक्षण देखे जाते हैं। इसके चलते कोरोना वायरस के लक्षण भी सर्च में  टॉप पर रहा है।

How To Make में हैंड सैनिटाइजर टॉप पर

कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, हैंड सैनिटाइज करना और शारीरिक दूरी अनिवार्य है। इसके लिए लोगों ने घर पर हैंड सैनिटाइज बनाने के तरीके को गूगल पर अधिक सर्च किया। साथ ही मास्क से संबंधित चीजें (कपड़े से मास्क कैसे बनाएं, बिना सिलाई के मास्क कैसे बनाएं और bandana से मास्क कैसे बनाएं) को भी अधिक सर्च किया गया। वहीं, भारत में हाउ टू मेक में घर पर पनीर कैसे बनाएं को अधिक सर्च किया।

कोलोन इंफेक्शन

बॉलीवुड के मशहूर दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान की मौत के बाद लोगों ने कोलन इन्फेक्शन को भी गूगल पर अधिक से  अधिक सर्च किया है। दिवंगत अभिनेता इरफ़ान खान की मौत कोलन इंफेक्शन की वजह से हुई थी। कोलाइटिस इंफेक्शन वायरस, बैक्टीरिया और पैरासाइट्स की वजह से हो सकता है। लोगों ने इरफ़ान खान की मृत्यु के बाद कोलोन इंफेक्शन को अधिक सर्च किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.