Move to Jagran APP

Year Ender 2020: इस साल कोरोना वायरस के बारे में 10 सबसे ज़्यादा खोजे गए सवाल

Year Ender 2020 इस पूरे साल लोगों के दिमाग और ज़िंदगी में कोरोना वायरस ही था। क्योंकि शुरुआत में कोविड-19 के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं थी इसलिए इंटरनेट पर भी इसी से जुड़े सवाल लोगों ने सबसे ज़्यादा सर्च किए।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 05:29 PM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 05:29 PM (IST)
Year Ender 2020: इस साल कोरोना वायरस के बारे में 10 सबसे ज़्यादा खोजे गए सवाल
इस साल कोरोना वायरस के बारे में 10 सबसे ज़्यादा खोजे गए सवाल

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2020: साल 2020 पूरी तरह से कोरोना वायरस के नाम रहा। पिछले साल दिसंबर में चीन से शुरू हुए इस जानलेवा संक्रमण ने मार्च 2020 तक पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था। जिसके बाद ज़्यादातर देशों में महीनों लॉकडाउन रहा, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के लिए लोगों ने घरों से ही काम किया। इस महामारी के एक साल बाद भी कई जगह लॉकडाउन बरकरार है और अब भी लोग घरों से ही काम कर रहे हैं। 

loksabha election banner

इस पूरे साल लोगों के दिमाग और ज़िंदगी में कोरोना वायरस ही था। क्योंकि शुरुआत में कोविड-19 के बारे में ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं थी, इसलिए इंटरनेट पर भी इसी से जुड़े सवाल लोगों ने सबसे ज़्यादा सर्च किए। आइए नज़र डालते हैं कोरोना वायरस से जुड़े 10 सवालों पर जिन्हें सबसे ज़्यादा सर्च किया गया।

1. कोरोना वायरस क्या है?

कोविड-19 या नया कोरोना वायरस, कोरोना वायरस के परिवार से संबंधित है, जो मुख्य रूप से जानवरों से मनुष्यों में फैलता है। इस बारे में अब भी जांच की जा रही है, लेकिन ऐसा माना गया कि नया कोरोना वायरस का पहला मामला दिसंबर 2019 के शुरुआती हफ्तों में चीन के वुहान शहर के एक बाजार से उभरा। जिसके बाद ये तेज़ी से पूरी दुनिया में फैलना शुरू हो गया। ये वायरस अभी तक 8 करोड़ से ज़्यादा लोगों को अपना शिकार बना चुका है, जबकि करीब 18 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका, भारत और रूस अब भी इस संक्रमण के हॉट-स्पॉट बने हुए हैं। वहीं हाल ही में इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के नए और ज़्यादा संक्रामक स्ट्रेन पाए गए हैं।

2. कोविड-19 संक्रमण कितने दिन तक रहता है?

कोविड-19 से संक्रमित होने के दो से 5 दिन में इसके लक्षण देखने को मिलते हैं। एक तरफ कुछ लोगों को इस संक्रमण से उबरने में लंबा समय लगता है, वहीं कुछ लोगों को लक्षण तक महसूस नहीं होते। ऐसा माना जाता है कि कोविड-19 संक्रमण शरीर में दो हफ्तों तक रहता है। 

3. कोरोना वायरस के लक्षण क्या हैं? 

शुरुआत में कोरोना को सिर्फ एक सांस से जुड़ा संक्रमण माना जा रहा था, लेकिन धीरे-धीरे समझ आया कि ये न सिर्फ फेफड़ों बल्कि शरीर के कई अंगों को क्षति पहुंचाता है। वहीं, कई लोगों में एक भी लक्षण नज़र नहीं आता, लेकिन फिर भी वे संक्रमण को दूसरों में फैला सकते हैं। बुख़ार, सूखी खांसी, सिर दर्द, पीठ में दर्द, सूंघने और स्वाद चखने की शक्ति का जाना, मांसपेशियों में दर्द, कमज़ोरी, सांस लेने में तकलीफ, कोरोना के सबसे आम लक्षणों में शामिल हैं। हाल ही में मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भ्रम, थकावट, बेहोशी को भी कोविड-19 के लक्षणों में शामिल किया है। 

4. सतह पर कोविड-19 कितने समय तक रहता है? 

कोविड-19 आमतौर पर एक श्वसन वायरस की तरह संचारित होता है, जो बूंदों के माध्यम से फैलता है इसलिए, मास्क-पहनना ज़रूरी है। हालांकि, इसके अलावा कोविड-19 सतहों पर भी इकट्ठा हो कर आपके शरीर को संक्रमित कर सकता है। पेपर, ग्लास, नम क्षेत्र में SARS-COV-2 वायरस 28 दिनों तक छुपा रह सकता है और संक्रमण का कारण बन सकता है। इसलिए रोज़ाना सफाई, सतहों को डिसइंफेक्ट करना, हाथों को कई बार धोना और सावधानियां बरतना बेद ज़रूरी है।

5. कोरोना वायरस कैसे फैलता है?

कोविड-19 आमतौर पर एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में खांसने या छींकने पर बूंदों के ज़रिए फैल सकता है। इसके अलावा संक्रमित सतहों को छूने से भी फैल सकता है। जो लोग एसिम्टोमैटिक होते हैं, वे भी लोगों के संपर्क में आकर, बातें या गाने से वायरस को फैला सकते हैं। 

6. कोविड-19 से संक्रमित व्यक्ति कब तक संक्रमण फैला सकता है?

मरीज़ों का रिकवरी का समय 14 से 20 दिनों का होता है। ज्यादातर लोगों को 10 दिनों के समय के बाद संक्रामक नहीं माना जाता है। अगर कोई COVID+ व्यक्ति बुखार, खांसी का अनुभव नहीं करता है या उसके लक्षण धीरे-धीरे ख़त्म हो जाते हैं, तो उसे स्वस्थ माना जाता है। 48 घंटों में दो कोविड नेगेटिव टेस्ट इस बात को साबित कर सकते हैं। 

7. क्या दस्त भी कोविड-19 का लक्षण है? 

कोविड-19 के सबसे आम लक्षण अब भी खांसी, बुख़ार, सांस लेने में दिक्कत हैं। खातौर पर जो कोविड के मध्यम या गंभीर लक्षणों का अनुभव करते हैं, उन लोगों में डायरिया, पेट दर्द, मतली, पेट में जकड़न, भूख न लगना जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण देखे जा सकते हैं।  

8. क्या हवा से भी फैल सकता है कोरोना वायरस?

कई महीनों तक चली बेहस के बाद अक्टूबर के महीने में ये साबित हुआ था कि कोविड-19 हवा के माध्यम से भी फैल रहा है, इसलिए अब मास्क पहनना, स्वच्छता रखना, हाथ धोना और शारीरिक दूरी बनाए रखना और भी ज़्यादा ज़रूरी हो गया है। 

9. छींकना भी कोविड-19 का लक्षण है?

अगर सूखी खांसी नहीं है, तो ज़ुकाम या छींकना आमतौर पर कोविड-19 का लक्षण नहीं माना जाता है। हालांकि, छींक के साथ कंजेशन को कोविड-19 का लक्षण माना जाएगा।

10. क्या कोरोना वायरस का इलाज है?

आखिर में, इंटरनेट पर सबसे ज़्यादा सर्च किया जाने वाला एक सवाल, जो हर किसी के दिमाग में है- क्या कोविड-19 इलाज मौजूद है?

अभी तक, कोविड-19 संक्रमण का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। क्योंकि कोविड-19 एक नया वायरस है, इसलिए वैज्ञानिक और डॉक्टर भी मरीज़ों के इलाज के लिए एक्सपेरीमेंटल स्ट्रेटेजी अपना रहे हैं।  

कोविड-19 की वैक्सीन तैयार हो चुकी है और दुनिया भर के कई देशों में इसे लगाने का फेज़ भी शुरू हो चुका है। वैक्सीन भले ही आ गई हो, लेकिन वायरस के फैलने को रोकने के लिए वैक्सीन के लगने के बाद भी हम सभी का मास्क पहनना और ज़रूरी सावधानियां बरतना बेहद अहम है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.