About Vegan Diet: आखिर क्या होती है वीगन डाइट? आज़माने से पहले जानें इसके फायदे और नुकसान
About Vegan Diet आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिल जाएंहगे जो वीगनिज़म फॉलो करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वीगनिज़म होता क्या है?
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। About Vegan Diet: वीगन शब्द आपने अपने आसपास कई बार सुना होगा,ये शब्द आजकल काफी आम हो गया है। आपको अपने आसपास ऐसे कई लोग मिल जाएंहगे जो वीगनिज़म फॉलो करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर वीगनिज़म होता क्या है?
वीगनिज़म एक ऐसी शाकाहारी डाइट है जिसमें लोग पशु या उनके उत्पाद को नहीं खाते हैं। यह लोग दूध, अंडे, मांस, पनीर या मक्खन जैसी किसी भी डेरी उत्पाद को अपने खाने में शामिल नहीं करते। इस डाइट में सिर्फ सब्ज़ियां ही शामिल हैं।
लोग नैतिकता और पर्यावरण के लिए ऐसी डाइट को अपनाते हैं। वे किसी भी पशु उत्पाद का उपयोग नहीं करके प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने की कोशिश करते हैं। कुछ लोग ऐसा इसलिए करते हैं क्योंकि वे अपने स्वार्थ के लिए किसी जानवर को मारना या बछड़े का दूध चुराना नहीं चाहते।
वीगन डाइट में फलीदार पौधे, अनाज और बीज शामिल होते हैं। इसके अलावा फल, सब्ज़ियां और वह सब कुछ शामिल है जो कि पौधों द्वारा उत्पादित होते हैं जैसे नट्स और ड्राए फ्रूट्स। शाकाहारी आहार पर लोग स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में सभी प्रकार के आहारों को शामिल करने और प्रोटीन और पोषक तत्वों की अधिकतम मात्रा शामिल करने का प्रयास करते हैं।
इस शाकाहारी डाइट में स्वस्थ रहने के लिए लोग अपने आहार में सभी प्रकार के आहार, प्रोटीन और पोषक तत्वों की अधिकतम मात्रा शामिल करने का प्रयास करते हैं। लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि यह डाइट बेस्ट है। इससे पहले कि आप अपनी नियमित डाइट को छोड़ वीगन डाइट अपना लें हम आपको बता रहे हैं इसके गुण और दोष के बारे में ताकि आपको फैसला करने में आसानी हो सके।
फायदे
1. इस डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाना शामिल होता है, जो पुरानी बीमारी को होने से रोकता है। यह रक्तचाप और मधुमेह जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
2. इसमें कोलेस्ट्रोल बिल्कुल नहीं होता और यहां तक कि इसमें संतृप्त वसा (saturated fats) भी काफी कम होती है। यह बड़ी समस्याओं के जोखिम को कम करता है और आपके दिल और शरीर को स्वस्थ रखता है।
3. इस डाइट से जानवरों की जान भी बच जाती है।
4. यह पर्यावरण की रक्षा करने में भी मदद करता है और आपके कार्बन पदचिह्न (carbon footprint) को भी कम करता है।
5. यह आपके आहार और आपके भोजन को नियंत्रित करने में मदद करता है।
6. एक वीगन डाइट आपकी कैलोरी सेवन को कम और प्रोटीन सेवन को बढ़ाकर आपको ज़्यादा वजन कम करने में मदद करता है।
नुकसान
1. अपने खाने से पशु उत्पादन को पूरी तरह हटा देने से शरीर में कमियां हो सकती हैं। आपके शरीर को कैल्शियम और ओमेगा-3 जैसी विटामिन और मिनरल्स की ज़रूरत होती है, जो मांस और डेरी प्रोडक्स से मिलते हैं।
2. शरीर में प्रोटीन और खनिजों की कमी आपकी मौजूदा बीमारी को बढ़ा सकती है या बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को भी जन्म दे सकती है।
3. जानवरों को बचाने और पर्यावरण के अनुकूल होने में आप अपने शरीर को कमज़ोर कर सकते हैं।
4. आप बाहर खाना बिल्कुल भी नहीं खा पाएंगे क्योंकि ऐसे रेस्टॉरेंट गिनती के हैं जो वीगन खाना परोसते हों।
5. वीगन डाइट में आपको पर्याप्त पोषक के लिए अन्य स्रोतों पर निर्भर रहने की ज़रूरत होती है। जिसकी वजह से आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है, असुविधा का कारण बन सकता है और आपके पाचन तंत्र को कमज़ोर बना सकता है।
6. आप अपने आहार से काफी ज्यादा कैलोरी काट देंगे और फिर कैलोरी की कमी से वजन भी बढ़ सकता है।