Egg Benefits and Side Effects: रोजाना अंडा खाने के फायदे और साइड इफेक्ट जानिए
Egg Benefits and Side Effectsतंदुरुस्त रहने के लिए हेल्दी डाइट जरुरी है। अंडा हमारी हेल्दी डाइट का हिस्सा है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। अंडा खाने के फायदे के साथ ही उसके कुछ साइड इफेक्ट भी है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अंडा सेहत के लिए हमेशा फायदेमंद रहता है। प्रोटीन से भरपूर अंडे को आप उबाल कर खाएं या फिर पका कर खाएं, सेहत के लिए इसके बेहद फायदे है। ये सुपर हेल्दी फूड दुनिया के पौष्टिक खाद्य पदार्थों में से एक है जिसे दुनियाभर के लोग खाना पसंद करते हैं। अगर हम अंडे की न्यूट्रीशन प्रोफाइल को देखें तो इसमें 7 ग्राम हाई क्वालिटी का प्रोटीन और 75 कैलोरी मौजूद है। इतना ही नहीं अंडे में लोहा, खनीज,विटामि और सिर्फ पांच ग्राम वसा मौजूद है। अंडे के बेहद फायदे है और कुछ साइड इफेक्ट भी है। आइए जानते हैं दोनों के बारे में।
अंडे के फायदे
हम सभी जानते हैं कि अंडा खाने के सेहत के लिए बेहद फायदे है। अंडा ना सिर्फ वजन घटाने और बढ़ाने में मददगार है बल्कि ये आंखों की रोशनी भी बढ़ाता है। कई अध्ययनों में ये बात साबित हो चुकी हैं कि अंडा याददाश्त दुरुस्त करता है और स्ट्रेस को कम करता है। एनर्जी से भरपूर अंडे में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। ये आपकी स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद है। एक अध्ययन में ये बात साबित हो चुकी है कि आप रोजाना दो अंडे खाते हैं तो ब्लड में मौजूद ब्लड सेल्स में सुधार हो सकता है। अंडा आपका वजन कंट्रोल कर सकता है।
अंडे के साइड इफेक्ट
शोधकर्ताओं ने कई अध्ययनों में दावा किया है कि अंडे का अत्याधिक इस्तेमाल आपको बीमार बना सकता है। इसलिए दिन में दो से अधिक अंडों का इस्तेमाल नहीं करें। शोधकर्ताओं का मानना है कि ये जानना जरूरी है कि आप अंडे के साथ किन-किन चीजों का सेवन कर रहे हैं।
अंडे को दुनिया भर में बेहद उपयोगी और पौष्टिक माना जाता है। इतना ही नहीं, इसे "स्वस्थ फास्ट फूड" माना जाता है। लेकिन एक नए शोध में दावा किया गया है कि अंडा खाने से शुगर का खतरा बढ़ सकता है।
अक्सर कहा जाता है कि तंदुरुस्त रहना है तो हर रोज अंडे खाएं। अगर आप भी तंदुरुस्त रहने के लिए रोजाना अंडे का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाएं। ऑस्ट्रेलिया में किए गए एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि रोजाना एक अंडे का सेवन करने से डायबिटीज होने के आसार 60 फीसदी तक बढ़ जाते है। अध्ययन में शोधकर्ताओं ने 8,545 चीनी युवाओं पर परिक्षण किया है। अध्ययन में अंडे की खपत और उच्च रक्त शर्करा के बीच संबंध पाया गया है।
Written By: Shahina Noor