Weight Loss Tips: जानें कैसे वज़न कम करने में पुदीना भी कर सकता है मदद!
Weight Loss Tips आप ये ज़रूर जानते होंगे कि मिंट यानी पुदीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीना वज़न कम करने में भी मदद कर सकता है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: ज़्यादातर लोग आजकल अपने बढ़ते वज़न को लेकर काफी सतर्क रहते हैं। कई लोग वज़न कम करने के लिए जिम में घंटों वर्कआउट करते हैं, तो वहीं कुछ जमकर डाइटिंग करते हैं। इनसे अलग कई लोग ऐसे भी हैं, जो अपने व्यस्त लाइफस्टाइल की वजह से इन सब चीज़ों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो घबराएं नहीं, हम आपके लिए लाए हैं कारगर उपाय।
आप ये ज़रूर जानते होंगे कि मिंट यानी पुदीना स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पुदीना वज़न कम करने में भी मदद कर सकता है। पुदीना आयुर्वेद में ख़ास सामग्री में से एक है और लंबे समय से इसका उपयोग औषधीय लाभ के लिए किया जा रहा हैं।
जानें कैसे पुदीना कर सकता आपका वज़न कम और क्या हैं इसके फायदे
मेटाबोलिज़्म को बूस्ट करता है
पुदीना आपके खाने में ज़रूरी पोषक तत्वों के अवशोषण करने में सहायता करता है, जिससे मेटाबोलिज़्म को बढ़ने में मदद मिलती है। मेटाबोलिज़्म बूस्ट होने से आपके शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होगा।
बढ़ती है पाचन शक्ति
पुदीना का सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति बढ़ती है और उसमें कुछ फैट्स आपको एनर्जी दिला ने में मदद कर सकते है। तो इस तरह भी आप आपका वज़न कम कर सकते है।
कम कैलोरी और फाइबर से भरपूर
पुदीना के पत्ते सिर्फ कैलोरी में कम नहीं होते हैं, बल्कि इसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है। जो वज़न कम करने में मददगार होता है।
अन्य स्वास्थ्य लाभ
वज़न घटाने के अलावा, पुदीना पाचनशक्ति, कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है, उबकाई को रोकता है, कई अन्य बीमारियों जैसे मधुमेह, स्वास की समस्या, डिप्रेशन या थकान से लड़ने में मदद करता है।
ऐसे करें पुदीना का इस्तेमाल
सबसे अच्छा तरीका यह है कि, पुदीना को पानी में डालकर रोज़ पिएं। पानी लें, इसमें 5-6 पत्ते डालें और इसे फ्रिज में रात भर ठंडा होने दें। अगले दिन पुदीना वाले पानी को थोड़ा-थोड़ा कर पीते रहें। इसमें आप निम्बू या खीरा भी मिला सकते हैं।