Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: इंस्टेंट वजन घटाने के लिए रोजाना इन चीजों का करें सेवन

अगर आप इंस्टेंट बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं तो रोजाना दालचीनी युक्त कॉफी पिएं। कॉफी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसके लिए वेट लॉस में अहम भूमिका निभाती है। एक्सपर्ट की मानें तो दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 05:43 PM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 05:43 PM (IST)
Weight Loss Tips: इंस्टेंट वजन घटाने के लिए रोजाना इन चीजों का करें सेवन
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने को लेकर लोगों में कई प्रकार की धारणाएं रहती हैं। कई लोगों का ऐसा मानना रहता है कि वेट लॉस के लिए डाइट में चुनिंदा चीजों को ही शामिल करना चाहिए। हालांकि, डाइट में कई चीजों को जोड़कर भी बढ़ते वजन को कंट्रोल या कम किया जा सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने से पहले संतुलित करना जरूरी है। इसके लिए कैलोरी गेन के अनुपात में कैलोरी बर्न करनी चाहिए। इससे बढ़ते वजन को बिना किसी एक्स्ट्रा हार्ड वर्क के आसानी से कम किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और इंस्टेंट वेट लॉस करना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना जरूर सेवन करें-

loksabha election banner

ग्रीन टी पिएं

ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। साथ ही इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। इसके लिए मोटापे से पीड़ित लोगों को रोजाना ग्रीन टी पीनी चाहिए। विशेषज्ञ बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना 3 से 4 कप ग्रीन टी पीने की सलाह देते हैं। इससे रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। सामन्यतः स्वस्थ व्यक्ति को दिन में केवल दो कप ग्रीन टी पीनी चाहिए।

सब्जी और पनीर या चिकन खाएं

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना डाइट में फल और सब्जी को जरूर शामिल करें। खासकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में सब्जियां मददगार साबित होती हैं। हालांकि, सब्जी और प्रोटीन युक्त चीजों का कॉम्बिनेशन ज्यादा उत्तम होता है। जानकारों की मानें तो डाइट प्लेट (खाने की थाली) में फाइबर और प्रोटीन युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। इसके लिए सब्जी और चिकन या पनीर को मिलाकर सेवन करें।

दालचीनी वाली कॉफ़ी पिएं

अगर आप इंस्टेंट बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना दालचीनी युक्त कॉफी पिएं। कॉफी में कैलोरी बहुत कम होती है। इसके लिए वेट लॉस में अहम भूमिका निभाती है। एक्सपर्ट की मानें तो दालचीनी में एंटीऑक्सिडेंट्स और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं।

अंडे खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अंडा सक्षम है। इसमें प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड और मल्टी विटामिन पाए जाते हैं। अगर आप ऑमलेट खाना चाहते हैं और बटर से डरते हैं, तो आप अंडे को नारियल तेल में बना सकते हैं। नारियल तेल मध्यम श्रृंखला ट्राइग्लिसराइड्स ( MCTs-Medium Chain Triglycerides) पाए जाते हैं। nकोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.