Move to Jagran APP

Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना इस समय पिएं इलायची वाला पानी

इलायची वाला पानी पीने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक या दो इलायची खाकर एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। इलायची में मेलाटोनिन पाया जाता है जिससे मेटाबॉलिज़्म दर बढ़ता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sun, 19 Sep 2021 01:35 PM (IST)Updated: Sun, 19 Sep 2021 03:05 PM (IST)
Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना इस समय पिएं इलायची वाला पानी
विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। इसके लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या और खानपान में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता होती है। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। विशेषज्ञों की मानें तो बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए कैलोरी काउंट जरूरी है। वहीं, कैलोरी गेन के समानुपात में बर्न करना चाहिए। इसके अलावा, रसोई में कई ऐसे मसाले होते हैं, जिनका सेवन कर बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप भी बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना खास समय पर इलायची वाला पानी जरूर पिएं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

loksabha election banner

इलायची क्या है

आयुर्वेद में इलायची को औषधि माना जाता है। इसका प्रयोग जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर उच्च रक्तचाप, मधुमेह और मोटापा आदि रोगों में दवा समान है। इसमें पोटैशियम और फाइबर होता है। पोटैशियम उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में सहायक होता है। वहीं, फाइबर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

कैसे करें सेवन

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इलायची का सेवन कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना रात में इलायची वाला पानी पीने से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले एक या दो इलायची खाकर एक गिलास गुनगुना पानी पी लें। इलायची में मेलाटोनिन पाया जाता है, जिससे मेटाबॉलिज़्म दर बढ़ता है। मेटाबॉलिज़्म दर तेज होने से कैलोरी जल्द बर्न होती है। इससे मोटापा में बहुत जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.