Weight Loss Tips: बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रोजाना ऐसे करें अदरक का सेवन
Weight Loss Tips एक शोध में साबित हो चुका है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अदरक गुणकारी है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं जो मोटापा मधुमेह उच्च रक्तचाप आदि रोगों में फायदेमंद साबित होते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss Tips: आधुनिक समय में हर चौथा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। यह एक आनुवांशिकी रोग है, जो पीढ़ी दर पीढ़ी चलती रहती है। परिवार में किसी व्यक्ति को यह बीमारी होने पर आने वाली पीढ़ी के लोगों को भी होने की संभावना रहती है। हालांकि, वर्तमान समय में मोटापा के कई कारण हैं। इनमें प्रमुख कारण जंक फूड का अधिक सेवन करना है। डॉक्टर्स हमेशा जंक फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। वहीं, रोजाना निश्चित समय के लिए एक्सरसाइज जरूर करें। आप चाहे तो सुबह या शाम दोनों समय में वॉकिंग भी कर सकते हैं। साथ ही अपनी डाइट में अदरक को जरूर शामिल करें। अदरक के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि अदरक में एंटी-ओबेसिटी का गुण पाया जाता है। इसके लिए रोजाना अदरक का सेवन जरूर करें। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-
researchgate.net पर छपी एक शोध में साबित हो चुका है कि बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में अदरक गुणकारी है। इसके सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप आदि रोगों में फायदेमंद साबित होते हैं। यह शोध चूहों पर किया गया था। इसमें चूहों को दस सप्ताह तक रोजाना खाने में अदरक की जड़ का चूर्ण दिया गया। इस शोध का परिणाम बेहद संतोषजनक रहा है। इस शोध की मानें तो रोजाना अदरक चूर्ण के सेवन से बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए मोटापा से पीड़ित लोग अदरक का सेवन कर सकते हैं।
कैसे करें सेवन
इसके लिए अदरक की जड़ को सुखाकर चूर्ण तैयार कर लें। अब रोजाना ग्रीन टी में मिलाकर सेवन करें। आप चाहे तो सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में स्वादानुसार अदरक चूर्ण मिलाकर पिएं। इससे भी मोटापे में आराम मिल सकता है। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से अवश्य संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।