Move to Jagran APP

बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना इन 3 चीज़ों का सेवन करें, जल्द दिखेगा असर

कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग अपने घरों में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान लोग खानपान पर अधिक ध्यान दे रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 01:42 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 01:42 PM (IST)
बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना इन 3 चीज़ों का सेवन करें, जल्द दिखेगा असर
बढ़ते वजन को कम करने के लिए रोजाना इन 3 चीज़ों का सेवन करें, जल्द दिखेगा असर

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में गलत खानपान, खराब दिनचर्या और तनाव की वजह से वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। खासकर कोरोना वायरस महामारी के चलते लोग अपने घरों में अधिक समय व्यतीत कर रहे हैं। इस दौरान लोग खानपान पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। साथ ही फिटनेस सेंटर बंद होने की वजह से लोग नियमित रूप से वर्कआउट नहीं कर पा रहे हैं। इन वजहों से लोगों में मोटापे की शिकायत बढ़ गई है।

loksabha election banner

इसके लिए नियमित वर्कआउट के साथ संतुलित आहार लेना चाहिए। जबकि उन चीज़ों को खाने से परहेज करना चाहिए, जिन्हें खाने से अधिक मात्रा में कैलोरीज़ मिलती है। इसके साथ ही कुछ उपाय को रोजाना करने से बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं-

करी पत्ता का सेवन करें

विशेषज्ञों की मानें तो करी पत्ता बढ़ते वजन को कम करने में सहायक हो सकता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट 8-10 करी पत्ते को चबाकर खा लें। इस उपाय को रोजाना करने से आपको जल्द आराम देखने को मिल सकता है।

लौकी का जूस पिएं

मोटापे से छुटकारा पाने के लिए रोजाना लौकी का जूस पिएं। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके सेवन से भूख  कम लगती है। इसके लिए कद्दू के छिलके उतारकर उसे कद्दूकस कर इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद इसमें अपने स्वाद अनुसार नमक मिलाकर सेवन करें। इसके सेवन से जल्द असर देखने को मिलेगा।

पत्ता गोभी का सूप पिएं

डॉक्टर्स हमेशा वजन कम करने के लिए पत्ता गोभी का सूप पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर की अधिकता होती है। इसके सेवन से भूख कम लगती है। मोटापे को कम करने में पत्ता गोभी का सूप फायदेमंद होता है। इसके लिए पत्ता गोभी को बारीक़ काटकर इसे उबाल लें। इसके बाद आप स्वादानुसार इसमें लहसुन, धनिया पत्ता, अदरक और नमक आदि मिला सकते हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.