बहुत ही आसानी से पा सकते हैं बढ़ते वजन से छुटकारा, बस करने होंगे रूटीन में ये जरूरी बदलाव
बढता हुआ वजन हमारी गलत लाइफस्टाइल का नतीजा होता है जिसकी ओर ध्यान देकर काफी हद तक इस पर लगाम लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं किस तरह के बदलाव किए जाने चाहिए।
बढ़े हुए वजन से निजात पाने के लिए अपने खानपान में कुछ जरूरी बदलाव करके अच्छे परिणाम ला सकती हैं। अभी क्योंकि आप घर में हैं तो ये बदलाव मुमकिन भी हैं। सबसे पहले सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक का एक नियम बनाएं। आइए जानते हैं क्या करना है और क्या नहीं।
1. सुबह समय से उठना, योगाभ्यास करना या सुबह की सैर करना, यह आपकी दिनचर्या का हिस्सा होना जरूरी है।
2. दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म पानी में बेसिल सीड्स (जिसको सब्जा के बीज भी बोलते हैं) लेकर करें। वैसे तो इसकी तासीर ठंडी होती है, लेकिन यह हमारे पेट से चर्बी को कम करने में लाभकारी होती है साथ ही दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में लाभप्रद है। कारण, इसमें फाइबर बहुत होता है।
3. इसके बाद नाश्ते में प्रोटीन युक्त भोजन लें। इससे पूरे दिन कार्य करने की ऊर्जा मिलती रहेगी।
4. अपने भोजन में प्रतिदिन मौसमी फलों और हरी सब्जियों का उपयोग करें। विटामिन सी से भरपूर फल आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं और वजन कम करने में भी सहायक होते हैं, जैसे मौसमी, संतरा, पाइनएपल, कीवी, आम, नींबू आदि। ये सभी विटामिन सी के उत्तम स्रोत हैं साथ ही हमारे भोजन में फाइबर और लिक्विड की मात्रा को बढ़ाते हैं। इससे गíमयों में शरीर अच्छी तरह हाइड्रेट रहता है।
5. ग्रीन टी, फल और ताजे फलों का रस, नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी इन सब का उपयोग वजन कम करने में बहुत लाभदायक होता है।
6. दोपहर के भोजन में दाल का सेवन अवश्य करें साथ ही मौसमी सब्जियों का भी।
7. रात का भोजन बहुत देर से न करें। रात में सोने से पहले हल्दी मिले दूध का सेवन करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और नींद भी अच्छी आती है।
8. इन सब बातों को ध्यान में रखकर आप घर बैठे अपने बढ़ते हुए वजन पर नियंत्रण पा सकती हैं।
डॉ. सुरभि वर्मा, सीनियर डायटीशियन
Pic credit- Freepik