Move to Jagran APP

महिलाएं वजन बढ़ाने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन

विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में 100 कैलोरी होती है। एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन डाइट में 500 कैलोरी लेता है तो सप्ताह में उसका वजन आधा किलो बढ़ जाता है। आप चाहे तो बनाना शेक भी ले सकती हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 23 Aug 2020 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:48 PM (IST)
महिलाएं वजन बढ़ाने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां दूध पीने से मुंह मोड़ लेती हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। अनियमित जीवनशैली, अनुचित आहार और अवसाद की वजह से कई बीमारियां जन्म लेती हैं। इन बीमारियों में एक मोटापा है। इस बीमारी से हर तीसरा व्यक्ति परेशान हैं। एक बार वजन बढ़ जाए, तो फिर कड़ी मशक्कत के बाद वजन नियंत्रित होता है। इसी तरह दुबले पतले लोगों के लिए वजन बढ़ाना टेढ़ी खीर साबित होता है। खासकर महिलाओं के लिए यह किसी चुनौती से कम नहीं है। महिलाएं अपने वजन को संतुलित करने के लिए कठिन प्रयास करती हैं, लेकिन इसमें उन्हें पूर्णतः कामयाबी नहीं मिलती है। अगर आप भी दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहती हैं, तो इन उपायों को जरूर करें-

loksabha election banner

केले जरूर खाएं

वजन बढ़ाने में केला मुख्य भूमिका निभाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक केले में 100 कैलोरी होती है। एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है कि अगर व्यक्ति प्रतिदिन डाइट में 500  कैलोरी लेता है, तो सप्ताह में उसका वजन आधा किलो बढ़ जाता है। आप चाहे तो बनाना शेक भी ले सकती हैं।

बादाम का सेवन करें

अगर आप वजन बढ़ाने के साथ-साथ अपनी खूबसूरती पर भी ध्यान देना चाहती हैं, तो रोजाना बादाम का सेवन जरूर करें। इसके सेवन से ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके लिए रात में कुछ बादाम को भिगो कर रख दें। अगली सुबह को छिलके निकालकर बादाम का सेवन करें। आप चाहे तो इसे ग्राइंड कर दूध और शहद के साथ भी ले सकती हैं। साथ ही रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। 

दूध और शहद का सेवन करें

अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़कियां दूध पीने से मुंह मोड़ लेती हैं। जबकि दूध प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। इसके लिए रोजाना सुबह अथवा रात में सोने से पहले एक गिलास दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें। इससे आपको जल्द असर देखने को मिल सकता है।

सलाद को मुख्य भोजन न बनाएं

महिलाएं लंच में सलाद लेना पसंद करती हैं। जबकि लंच को स्किप कर देती हैं। ऐसी गलती बिल्कुल न करें। अगर वजन बढ़ाने की सोच रही हैं, तो लंच के साथ सलाद लेना उत्तम है। अगर चिकन और अंडे से परहेज नहीं करती हैं, तो लंच में चिकन विंग्स जरूर लें। इसके साथ चावल और दाल लें। आप सोयाबीन की सब्जी को भी जोड़ सकती हैं।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.