Move to Jagran APP

Weigh Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें

Weigh Loss Tipsविशेषज्ञ हमेशा कैलोरीज गेन के समानुपात में कैलोरीज बर्न करने की सलाह देते हैं। साथ ही संतुलित और नियमित आहार के साथ वर्कआउट करने के लिए भी कहते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए उपवास करते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 02 Nov 2020 03:59 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2020 03:59 PM (IST)
Weigh Loss Tips: तेजी से वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह के नाश्ते में खाएं ये 4 चीजें
काली मिर्च में पिपेरिन पाया जाता है जो इसके स्वाद को बढ़ाता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weigh Loss Tips: आधुनिक समय में मोटापा किसी अभिशाप से कम नहीं है। एक बार वजन बढ़ने के बाद इसे कम अथवा कंट्रोल करना आसान काम नहीं होता है। इसके लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है। विशेषज्ञ हमेशा कैलोरीज गेन के समानुपात में कैलोरीज बर्न करने की सलाह देते हैं। साथ ही संतुलित और नियमित आहार के साथ वर्कआउट करने के लिए भी कहते हैं। कई लोग वजन कम करने के लिए उपवास करते हैं। हालांकि, वजन कम करने का यह सर्वोत्तम उपाय नहीं है। इससे फैट बर्न होने के साथ-साथ शरीर भी कमजोर हो जाता है। इस पद्धति में लंबा समय भी लगता है। इसके लिए आप अंडे का सहारा ले सकते हैं। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो अंडे के साथ केवल इन 4 चीज़ों को सेवन करें। इससे आपको बहुत जल्द आराम दिख सकता है। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

काले सेम और अंडे का सेवन करें

इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है। इसके सेवन से पेट हमेशा भरा महसूस होता है और बार-बार खाने की आदत से छुटकारा मिलता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना घुलनशील फाइबर के सेवन से बुरे कोलेस्ट्रॉल 5 प्रतिशत कम हो जाते हैं। वजन कम करने के लिए आप इसे अंडे के साथ ले सकते हैं।

क्विनोआ और अंडे खाएं

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो नाश्ते में टोस्ट के बदले क्विनोआ का सेवन करें। यह एक साबुत अनाज है। इसमें प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ रहता है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।

अंडे में काली मिर्च यूज़ करें

काली मिर्च में पिपेरिन पाया जाता है जो इसके स्वाद को बढ़ाता है। साथ ही यह शरीर में फैट यानी वसा को इकठ्ठा नहीं होने देता है। इससे बढ़ते वजन को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखता है। आप चाहे तो अंडे में ऑरेगैनो और रोजमेरी भी शामिल कर सकते हैं।

नारियल तेल में पकाएं

सोयाबीन तेल के सेवन से वजन बढ़ता है। वहीं, नारियल तेल के सेवन से वजन कम होता है। एक शोध के अनुसार, रोजाना 2 चम्मच नारियल तेल के सेवन से कमर 1.1 इंच कम होती है। इसके लिए हमेशा नारियल तेल में ही अंडे पकाएं और सेवन करें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.