Move to Jagran APP

Wealthy Men And High Blood Pressure:अधिक आय वाले लोग हाई ब्लडप्रेशर के अधिक होते है शिकार- रिसर्च

Wealthy Men And High Blood Pressure अध्ययन में ये बात सामने आई है कि अधिक आय वाले लोग कम आय वाले लोगों की तुलना में अधिक हाई ब्लडप्रेशर का शिकार होते है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 28 Jul 2020 02:17 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jul 2020 02:17 PM (IST)
Wealthy Men And High Blood Pressure:अधिक आय वाले लोग हाई ब्लडप्रेशर के अधिक होते है शिकार- रिसर्च
Wealthy Men And High Blood Pressure:अधिक आय वाले लोग हाई ब्लडप्रेशर के अधिक होते है शिकार- रिसर्च

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आपने कभी सोचा है कि ज्यादातर ब्लडप्रेशर की बीमारी पैसे वाले लोगों को ही क्यों होती है? अब एक अध्ययन ने इस बात को प्रमाणित भी कर दिया। अध्ययन में ये बात सामने आई है कि अधिक आय वाले लोग कम आय वाले लोगों की तुलना में अधिक हाई ब्लडप्रेशर का शिकार होते है।

loksabha election banner

अध्ययन जापानी सर्कुलेशन सोसायटी (जेसीएस 2020) की 84वीं वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में प्रस्तुत किया गया है।

अध्ययन में पाया गया कि उच्च घरेलू आय वाले पुरुषों को हर दिन शराब पीने की अधिक आदत होती है। हाई ब्लड प्रेशर दुनियाभर में समय से पहले होने वाली मौत का सबसे बड़ा कारण है। अनुमान लगाया जाए तो दुनिया भर में एक अरब लोग इस बीमारी के शिकार है। ब्रिटेन की बात करें तो हर चार में से एक शख्स इस बीमारी से पीड़ित है।

जापान में 4,314 लोगों को एक अध्ययन में शामिल किया गया जिसमें शोधकर्ताओं ने घरेलू आय और उच्च रक्तचाप के बीच संबंधों की जांच की। अध्ययन में समूहों को 5 मिलियन येन, 7.9 मिलियन येन, 8 मिलियन, 9.9 मिलियन येन, और 10 मिलियन येन से अधिक आय वाले समूह में विभाजित किया।

सबसे कम आय वर्ग के पुरुषों की तुलना में, उच्चतम आय वर्ग के पुरुषों में उच्च रक्तचाप विकसित होने की संभावना लगभग दोगुनी थी। जिन पुरुषों की आय मध्य दो समूहों में थी, उनमें उच्च रक्तचाप के विकास की 50% अधिक संभावना थी।

होक्काइडो यूनिवर्सिटी ग्रेजुएट स्कूल ऑफ़ मेडिसिन के डॉ. शिंगो यानागिया ने कहा कि उच्च आय वाले पुरुषों को हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए अपनी जीवन शैली में सुधार करने की जरूरत है। इन सुधारों में

स्वस्थ भोजन करना, व्यायाम करना और वजन को नियंत्रित करना शामिल है। शराब को मध्यम स्तर पर रखा जाना चाहिए, जितना कोशिश हो सके इससे बचना चाहिए।

अधिक आय वाले लोग शराब का अधिक सेवन करतें जिसकी वजह से उनका मोटापा अधिक बढ़ता है। महिलाओं में आय और रक्तचाप के बीच कोई महत्वपूर्ण संबंध नहीं था। हालांकि, उच्च घरेलू आय वाली महिलाओं को उच्च रक्तचाप के बढ़ने का कम जोखिम नहीं होता।

डॉ यानागिया ने कहा कि हमारा अध्ययन इस बात का समर्थन करता है कि उच्च घरेलू आय वाले पुरुषों और महिलाओं को हर दिन शराब पीने की आदत होती है और दोनों ही मोटापे के शिकार होते है। दोनों चीजें ही उच्च रक्तचाप के लिए जिम्मेदार हैं।

               Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.