Move to Jagran APP

तुलसी के पौधे सहित इन चीज़ों की महक से आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर

मच्छर शरीर पर डंक मारते हैं और इसके बाद अपना कीटाणुयुक्त सलाइवा इंसान के शरीर में छोड़ देते हैं जो काफी खतरनाक होता है। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं तो इसके लिए घरेलू उपाय भी मौजूद हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 12:43 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 12:43 PM (IST)
तुलसी के पौधे सहित इन चीज़ों की महक से आसपास भी नहीं भटकेंगे मच्छर
तुलसी का पौधा घर में लगाने से मच्छर दूर रहते हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आमतौर पर मच्छर हर मौसम में परेशान करते हैं लेकिन ये बारिश के समय अधिक संख्या में पनपकर बीमारी का कारण बनते हैं। कई बार मच्छरों से बचाव के लिए इस्तेमाल किए गए स्प्रे तक काम नहीं करते और इनसे घर में भी अजीब सी गंध आने लगती है। अगर सही समय पर मच्छरों के आतंक को ना रोका जाए, तो इंसानों को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस जैसी कई बीमारियां घेर लेती हैं।

loksabha election banner

मच्छर शरीर पर डंक मारते हैं और इसके बाद अपना कीटाणुयुक्त सलाइवा इंसान के शरीर में छोड़ देते हैं, जो काफी खतरनाक होता है। ऐसे में अगर आप भी मच्छरों से परेशान हैं और बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं,  तो इसके लिए घरेलू उपाय भी मौजूद हैं। आप अपने घर में मौजूद सामान का इस्तेमाल करके भी मच्छरों से मुक्ति पा सकते हैं।

इसके लिए तुलसी का पौधा काफी बेहतर माना जाता है। तुलसी का पौधा घर में लगाने से मच्छर दूर रहते हैं और इस पौधे को केवल खिड़की मात्र पर रखने से मच्छर घर में प्रवेश नहीं करते हैं। तुलसी के अलावा लहसुन की तीखी गंध भी मच्छर को भगाने के काम आती है। इसके लिए बस आपको लहसुन की कुछ कलियों को पीसकर पानी में उबालना होगा और अपने घर में स्प्रे करना होगा।

इसके अलावा आप पुदीने की मदद भी ले सकते हैं। पुदीने का तेल कीटनाशकों पर काफी प्रभावी माना जाता है। आप या तो पुदीने के पत्तों को काम में ला सकते हैं या फिर इसके एसेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अगर चाहें तो अपने शरीर पर भी इसका तेल लगा सकते हैं। या फिर खिड़की पर पुदीने का पौधा रख सकते हैं, इसकी सुगंध मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आती है और वह तुरंत भाग खड़े होते हैं।

आप चाहें तो मच्छर वाली जगह पर कपूर जला सकते हैं। इसे कमरे में जलाकर 15 से 20 मिनट के लिए दरवाजा बंद कर दें, इससे आपको एक भी मच्छर दिखाई नहीं देगा। या फिर आप अपनी त्वचा पर नींबू और नीलगिरी का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं, जो एंटीसेप्टिक की तरह काम करता है और कीट विकर्षक के गुणों से भरा होता है। मच्छरों से बचने के लिए शरीर पर नीम और नारियल के तेल का मिश्रण लगाना भी काफी काम आता है और ये कम से कम आठ घंटे तक आपको मच्छर से बचाए रख सकता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.