रहना है लंबे समय तक हेल्दी और हैप्पी, तो आज से ही कम कर दें इन 4 चीज़ों का सेवन
यह तो बहुत से लोग जानते हैं कि अपनी डाइट में क्या शामिल करने से हम सेहतमंद रह सकते हैं लेकिन किन चीजों से बचना है। यह जानना भी बहुत जरूरी है।
यह तो आपको पता ही है सेहतमंद रहने के लिए व्यायाम आदि के साथ खानपान पर ध्यान देना बहुत जरुरी है। हेल्थ एकसपर्ट्स का कहना है कि हम अपने प्रतिदिन के आहार में बहुत सारी ऐसी चीजें खातें हैं, जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक नहीं होती हैं। फिर भी हम अपने खानपान में इन चीजों को शामिल करते हैं। अगर आप सपरिवार हेल्दी रहना चाहती हैं तो आपको अपने किचन में भी एक बार गंभीरतापूर्वक यह देखना होगा कि यहां पर कौन सी ऐसी वसतुएं हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं हैं। अपने खाने पर पर्याप्त ध्यान देकर आप सेहतमंद बनी रह सकती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन चीजों को आप अपने डाइट चार्ट से बाहर कर सकती हैं।
प्रोसेस्ड फूड
सेहतमंद रहने के लिए सबसे जथरी है कि आपको अपनी किचन विभिन्न प्रकार के प्रोसेस्ड फूड को बाहर करना होगा। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि प्रोसेस्ड फूड में बहुत सारे ऐसे तत्व मिलाए जाते हैं, जो हमारे मेटाबॉलिज्म पर विपरीत असर डालते हैं।
आलू
बहुत से लोगों को आलू खाना बहुत पसंद होता है, लेकिन अगर आप हेल्दी रहना चाहती हैं तो आपको आलू से थोड़ी दूरी बनानी होगी। आलू आपके इंसुलिन के स्तर पर विपरीत असर डाल सकता है। इंसुलिन के स्तर में अनियमितता होने से विभिन्न प्रकार की शारीरिक समसयाएं हो सकती हैं।
शक्कर
कई शोध-अध्ययनों से साबित हो चुका है कि शककर हमारी सेहत पर विपरीत असर डालती है। सबसे प्रमुख बात यह है कि यह इंसुलिन स्तर को बढ़ाती है साथ ही मोटापे का कारक बनती है। इसलिए जहां तक संभव हो इससे बचना चाहिए या इसके प्रयोग में कमी लानी चाहिए। चॉकलेट, मिठाई जैसे सभी शुगर युक्त खाद्य पदार्थ, फलों के रस और अन्य शुगर युकत पेय पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये स्वाभाविक रूप से फैट कम करने और मांसपेशियों के निर्माण में बाधा डालते हैं।
मैदा
मैदे से बनी चीजों से पूर्णर प से बचना तो आज के दौर में लगभग असंभव सा हो गया है,लेकिन जहां तक संभव हो। मैदे से बनी चीजों जैसे पास्ता, सफेद ब्रेड, नूडल्स, पिज्जा, बर्गर आदि का सेवन कम से कम करना चाहिए। अगर आप सवसथ रहना चाहती हैं तो आपको इनसे थोड़ी दूरी बनानी ही होगी। हेल्थ एकसपर्ट्स का कहना है कि रिफाइंड खाद्य पदार्थ इंसुलिन के स्तर को बढ़ाते हैं साथ ही शरीर को बहुत कम मात्रा में पोषण प्रदान करते हैं। इसलिए मैदा और मैदा से बने खाद्य पदाथरें से दूरी बनाकर रखने में ही समझदारी है।
सफेद नमक
हेल्थ एकसपर्ट्स का कहना है कि अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ रहना चाहती हैं तो आपको अपने खानपान से सफेद नमक से थोड़ा दूरी रखनी होगी। सेहतमंद रहने के लिए सेंधा नमक या लाल-काला नमक का सेवन फायदेमंद रहेगा। विशेषज्ञों का कहना है कि यह सही है कि बगैर नमक के भोजन में सवाद नहीं आ सकता है, लेकिन सवाद लाने के लिए सेंधा नमक या लाल-काला नमक प्रयोग करना फायदेमंद रहेगा।