Move to Jagran APP

इन वजहों से कमजोर होती है इम्युनिटी, जानें इसके लक्षण और उपचार

ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है उसे संक्रमण का खतरा अधिक रहता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 11 Sep 2020 10:55 AM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 10:55 AM (IST)
इन वजहों से कमजोर होती है इम्युनिटी, जानें इसके लक्षण और उपचार
इन वजहों से कमजोर होती है इम्युनिटी, जानें इसके लक्षण और उपचार

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। डॉक्टर्स कोरोना वायरस से बचने के लिए इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं। इसके लिए विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। इम्यून सिस्टम का काम जीवाणु, कीटाणु, वायरस से शरीर की रक्षा करना है। युवावस्था में इम्युनिटी बहुत मजबूत रहती है, लेकिन उम्र के साथ इस पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। हालांकि, खानपान और वर्कआउट से इसे संतुलित रखा जा सकता है। ऐसा माना जाता है कि जिस व्यक्ति की इम्युनिटी कमजोर होती है, उसे संक्रमण का खतरा अधिक रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इम्यून सिस्टम कमजोर क्यों होता है ? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं-

loksabha election banner

इम्यून सिस्टम क्या है

इम्यून सिस्टम का निर्माण व्हाइट ब्लड सेल्स (लिम्फोसाइट्स) से होता है। साथ ही इसमें शरीर के कई अंगों की अहम भूमिका होती है। इम्यून सिस्टम को दो वर्गों में बांटा गया है। पहला इनैट है जो व्यक्ति की रक्षा बचपन से करता है। जबकि दूसरा एडॉप्टिव इम्यून सिस्टम है। अगर व्यक्ति पर संक्रमित बीमारियों का हमला होता है, तो व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर की रक्षा करता है। हालांकि, इस मौके पर भी व्हाइट ब्लड सेल्स का मजबूत होना जरूरी होता है।

इम्युनिटी कमजोर होने के कारण

इम्यून सिस्टम के कमजोर होने की कई वजह हैं। इनमें गलत खानपान, खराब जीवनशैली, अत्यधिक तनाव लेना, कम सोना, शराब और धूम्रपान आदि शामिल हैं। इनमें सुधार कर व्यक्ति अपनी इम्युनिटी को मजबूत कर सकता है।

इम्युनिटी कमजोर होने के लक्षण

-बार-बार छींक आना और सर्दी लगना

-पेट संबंधित परेशानियां

-बदलते मौसम में बहुत जल्द बीमार पड़ना

इम्यून सिस्टम को कैसे मजबूत करें

-अपनी डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जोड़ें। डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें।

-रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

-शराब, धूम्रपान और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

-पानी अधिक से अधिक पिएं। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.