Summer Teeth Health: गर्मी के मौसम में ये आम 5 गलतियां पहुंचा सकती हैं आपके दांतों को नुकसान
Summer Teeth Health चिलचिलाती गर्मी में सभी का मन ठंडी ड्रिंक्स आइसक्रीम शेक आदि पीने का करता है। यह सभी चीज़ें गर्मी से तो फौरन आराम दिलाती हैं लेकिन साथ ही हमारे दांतों की सेहत पर बुरा असर भी डालती हैं।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Summer Teeth Health: गर्मी के मौसम में लगातार बहता पसीना और गर्म हवाएं हमें ठंडी चीज़ें खाने पर मजबूर कर देती हैं। गर्मी मौसम में हम सभी आइसक्रीम, ठंडे जूस जैसी चीज़ों को काफी पसंद करते हैं, लेकिन यह आपका वज़न बढ़ाने के साथ आपके दांतो को भी नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं।
यही वजह है कि गर्मियों में दांतों का भी खास ख्याल रखने की ज़रूरत होती है। तो आइए जानें कि गर्मी के मौसम में दांतों की सेहत के लिए किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?
1. ज़रूरत से ज़्यादा मीठे का सेवन
गर्मियों में ज़्यादा मीठा न खाएं, इससे आपके दांत खराब हो सकते हैं। मीठा खाने और पेय पदार्थ के बाद एसिड अटैक से दांतों में सड़न हो सकती है। इसलिए दांतों को सेहतमंद रखना है तो कम से कम मीठा खाएं।
2. पर्याप्त पानी न पीना
गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने देना एक बड़ा काम है। जब शरीर डिहाइड्रेटेड हो, तो वह लार का निर्माण नहीं कर पाता। लार प्लाक के निर्माण को रोकने के लिए बैक्टीरिया और खाद्य कणों को धो देती है और आपके दांतों और जीभ को साफ रखती है। इसलिए, भरपूर मात्रा में पानी पीना आपके दांतों की स्वच्छता के साथ-साथ आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक है।
3. एसिडिक फूड्स या ड्रिंक्स के बाद पानी न पीना
गर्मी के दिनों में कड़ी धूप में कोल्ड ड्रिंक या आइसक्रीम का आनंद किसे लेना पसंद नहीं होता। लेकिन अगर आपके दांत अत्यधिक तापमान के प्रति संवेदनशील हैं, तो ठंडे पदार्थों का सेवन एक दर्दनाक अनुभव हो सकता है। इसलिए, जितना हो सके खाने और पीने की एसिडिक चीज़ों से बचने की सलाह दी जाती है। वे इनेमल को नरम करते हैं और आपके दांतों को कमज़ोर और अधिक संवेदनशील बनाते हैं। इसलिए एसिडिक चीज़ों को खाने के बाद पानी ज़रूर पीना चाहिए।
4. छुट्टी के दौरान दांतों की सेहत को इग्नोर करना
आप भले ही छुट्टियों पर हों और आराम कर रहे हों, लेकिन आपके दांतों को आराम करने का समय नहीं मिलता। आपके दांत लगातार खाना खाने में आपकी मदद कर रहे होते हैं। इसलिए आप चाहे कुछ भी कर रहे हों, लेकिन दांतों की सेहत को नज़रअंदाज़ न करें।
गर्मी के मौसम में कैसे रखें दांतों का ख्याल
एक फाइबर युक्त आहार आपके दतों को प्राकृतिक रूप से साफ कर सकता है और लार के निर्माण में सहायता कर सकता है। आपके दांतों पर हमला करने वाले एसिड और एंज़ाइम के प्रभाव को कम करने के लिए लार बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
पनीर, दूध और अन्य डेयरी उत्पादों का भी सेवन कर सकते हैं। इनमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फेट अन्य खाद्य पदार्थों के प्रतिकूल प्रभावों के कारण आपके दांतों में खोए हुए खनिजों को रीस्टोर करने में मदद करते हैं। साथ ही यह इनेमल को दोबारा बनाने में भी मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा बिना शुगर वाली च्युइंग गम भी खाएं, एक लार को बनाने का काम करती है और साथ ही मुंह से खाद्य कणों को निकालती भी है।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।