Move to Jagran APP

Smoothie Bowl: गर्मियों में देगा स्वाद भी और सेहत भी!

Smoothie Bowl A Hit Trend स्मूदी बाउल नया नहीं है। स्मूदी को अक्सर एक लंबे ग्लास में परोसा जाता है लेकिन कह लीजिए की एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर इसे बाउल में सर्व करा जाने लगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 03:46 PM (IST)Updated: Wed, 11 Sep 2019 08:59 AM (IST)
Smoothie Bowl: गर्मियों में देगा स्वाद भी और सेहत भी!
Smoothie Bowl: गर्मियों में देगा स्वाद भी और सेहत भी!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Smoothie Bowl A Hit Trend: अगर आप सोलश मीडिया पर हैं तो इंस्टाग्राम पर सर्च कीजिए #smoothiebowl और आपको स्मूदी की खूबसूरत ढेरों पोस्ट नज़र आ जाएंगी। इन दिनों स्मूदी बाउल की पॉपुलैरिटी इस क़दर बढ़ती जा रही है कि ऐसा माना जा रहा है ये खाने के मामले में जल्द ही एक ट्रेंड की तरह बन जाएगा। 

loksabha election banner

क्या है स्मूदी बाउल
स्मूदी बाउल कोई नई चीज़ नहीं है। स्मूदी को अक्सर एक लंबे ग्लास में परोसा जाता है लेकिन कह लीजिए की एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर इसे बाउल में सर्व करा जाने लगा। यहां तक कि इसके ऊपर आप कई तरह के फल और बीज सजे हुए देख सकते हैं। ये देखने में जितना खूबसूरत लगता है, खाने में उतना ही सेहतमंद भी होता है। 

भारत में भी स्मूदी बाउल लगातार हिट होते दिख रहे हैं। ज़ाहिर है इसके खूबसूरत और स्वादिष्ट होने की वजह से इसे इतनी पॉपुलैरिटी मिली है। आप स्मूदी किसी भी फल को दही में मिलाकर बना सकते हैं, जैसे आम, केले, पुदीना, कड़ी पत्ता या फिर अंजीर। इसमें आप कटे हुए आम, केले या फिर अनार दानों से टॉपिंग कर सकते हैं। ये पौष्टिक अहार से भरपूर होता है इसलिए सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

इन जगहों पर है उपलब्ध
अगर आप भी इसे आज़माना चाहते हैं तो ये कई रेस्टॉरेन्ट्स में उपलब्ध होता है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि इसमें चीनी की मात्रा ज़्यादा न हो, या इसमें प्रीज़र्वटिव न हों। दिल्ली में आप इसे सुपर बाउल्स, कैफे टेसू, अनादर फाइन डे औप फैब कैफे में ट्राई कर सकते हैं। 

घर पर भी बना सकते हैं स्मूदी बाउल 

दो लोगों के लिए: 

केले: 2

पपीता (कटा हुआ): एक कप

सेब (छिला और कटा हुआ): आधा कप

कोको पाउडर : दो बड़े चम्मच

पीने वाला चॉकलेट पाउडर: दो बड़े चम्मच 

दही: 1 ½ कप

गार्निश (एक बाउल के लिए)

भीगे हुए तुलसी के बीज: दो बड़े चम्मच

सीताफल के बीज: दो बड़े चम्मच

केला (कटा हुआ): एक

ब्लूबैरीज़ (फ्रोज़न) : 6

पीनट बटर: एक बड़ा चम्मच 

विधि

1. गार्निशिंग के समान को छोड़कर बाकी सभी सामग्री को मिक्सी में दो मिनट के लिए ब्लेंड कर लें। 

2. इसे दो बाउल्स में निकाल लें।

3. अब गार्निशिंग के लिए बची सामग्री को खूबसूरती से स्मूदी के ऊपर सजा लें। तुरंत खा लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.