Move to Jagran APP

सही तरीके से मास्क पहनना है सबसे जरूरी, यही अलख जगा रहा है Mask Hai Mazak Nahin कैंपेन

जब महामारी वैश्विक हो तो प्रयास भी सामूहिक होना चाहिए। अलग-अलग रहकर जंग नहीं जीती जा सकती। इसी संदेश को चरितार्थ करने के लिए Savlon ने इस अभियान की शुरुआत की।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 04:22 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 06:07 PM (IST)
सही तरीके से मास्क पहनना है सबसे जरूरी, यही अलख जगा रहा है Mask Hai Mazak Nahin कैंपेन
सही तरीके से मास्क पहनना है सबसे जरूरी, यही अलख जगा रहा है Mask Hai Mazak Nahin कैंपेन

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मास्क पहनना कितना जरूरी है, इसे  बताने की अब शायद ही कोई जरूरत हो। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग या तो मास्क नहीं पहनते हैं या फिर सही तरह से नहीं पहनते हैं। साफ तौर पर यह जागरूकता की ही कमी की तरफ इशारा करता है।

loksabha election banner

इसी कमी को दूर करने के लिए स्वस्थ इंडिया प्रोग्राम के तहत सेवलॉन, Mask Hai Mazak Nahin कैंपेन लेकर आया है। इस अभियान के जरिए लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि आप मास्क को कान या गले में लटकाने की बजाय, सही तरह से पहनें, ताकि आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रख पाएं।    

जब महामारी वैश्विक हो तो प्रयास भी सामूहिक होना चाहिए। अलग-अलग रहकर जंग नहीं जीती जा सकती। इसी संदेश को चरितार्थ करने के लिए Savlon ने इस अभियान की शुरुआत की। इसके लिए दो वीडियो भी जारी किए गए हैं, जिसमें ह्यूमर का तड़का लगाकर लोगों को बताया जा रहा है कि आज के समय में मास्क पहनना कितना महत्वपूर्ण है।

एक वीडियो में दिखाया गया है कि मास्क लगाए एक महिला ठेले वाले से फल खरीद रही है, लेकिन ठेलेवाला फल बेचने में इतना व्यस्त है कि उसका ध्यान अपने मास्क पर नहीं जाता है। उसने सही तरीके से मास्क नहीं पहन रखा था। उसका मास्क मुंह की जगह कान पर लटका हुआ था। इसका परिणाम यह हुआ कि उस महिला ने उससे फल खरीदने से इनकार कर देती हैं।

वहीं, दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि मास्क लगाए एक लड़का लिफ्ट में जाता है, जहां पहले से ही एक महिला और एक पुरुष खड़े हैं। लड़के को उसी क्षण आभास हुआ कि वह तो अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है, लेकिन ये दोनों ऐसा क्यों नहीं कर रहे हैं। दरअसल, दोनों ने सही तरह से मास्क नहीं पहना हुआ था। दोनों का मास्क मुंह की जगह गले में लटका हुआ था।

खास बात यह है कि दोनों ही वीडियो में कोई डायलॉग नहीं है, बल्कि मजाकिया अंदाज में लाउड म्यूजिक और फेस एक्सप्रेशन के जरिए गुस्सा जाहिर किया जा रहा है और यह संदेश दिया जा रहा है कि सही से मास्क पहनने के महत्व को समझिए, Mask Hai Mazak Nahin।

Savlon का यह अभियान लोगों को सतर्क कर रहा है कि मास्क न पहनने की लापरवाही वायरस फैलने की वजह बन सकती है। इसलिए हर व्यक्ति की जिम्मेदारी बनती है कि वह सही तरह से मास्क पहनकर वायरस के फैलाव को रोकने में मदद करे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.