Move to Jagran APP

Raisin Water Benefits: रोज़ाना पिएंगे किशमिश का पानी तो होंगे ये हैरान कर देने वाले फायदे

Raisin Water Benefits किशमिश ज़रूरी विटामिन और खनीजों से भरपूर होती है। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है। इसलिए अपनी अच्छी हेल्थ के लिए रोज़ाना खाली पेट किशमिश का पानी ज़रूर पिएं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 25 Feb 2021 02:19 PM (IST)Updated: Thu, 25 Feb 2021 02:19 PM (IST)
Raisin Water Benefits: रोज़ाना पिएंगे किशमिश का पानी तो होंगे ये हैरान कर देने वाले फायदे
रोज़ाना पिएंगे किशमिश का पानी तो होंगे ये हैरान कर देने वाले फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Raisin Water Benefits: किशमिश ड्राई फ्रूट्स में सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली चीज़ है। ऐसा इसलिए क्योंकि मीठी होने के साथ इसका स्वाद बहुत अच्छा होता है। आपने किशमिश को खाने के फायदों के बारे में तो अक्सर सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी भी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकता है। 

loksabha election banner

किशमिश ज़रूरी विटामिन और खनीजों से भरपूर होती है। जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में भी कारगर होता है। इसलिए किशमिश को न सिर्फ ड्राईफ्रूट की तरह खाना फायदेमंद है बल्कि इसका पानी भी कई हैरान कर देने वाले स्वास्थ्य लाभ दे सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद किशमिश का पानी

किशमिश का पानी पीने से अद्भुत लाभों के साथ ही आपके शरीर को ऊर्जा भी मिलती है। दिल की सेहत सुधारने से लेकर आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने तक किशमिश के पानी के कुछ आश्चर्यजनक स्वास्थ्य लाभ हैं। किशमिश का पानी का उपयोग सदियों से स्वास्थ्य और लीवर से संबंधित समस्याओं के इलाज के लिए किया जा रहा है। लीवर को डिटॉक्स करने के लिए किशमिश का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है।

ऐसे बनाएं किशमिश का पानी

दो कप पानी और 150 ग्राम किशमिश लें। अब एक पैन में, पानी को उबाल लें। जब पानी उबल जाए, तो इसमें किशमिश को डालें और इसे रात भर के लिए भीगे रहने दें। फिर सुबह इस पानी को छान कर धीमी आंच पर गर्म कर लें। इस पानी को रोज़ाना सुबह खाली पेट पिएं। ध्यान रखें कि इस पानी को पीने के बाद अगले आधे घंटे तक आप कुछ न खाएं या पिएं।

रोज़ाना पिएंगे किशमिश का पानी तो होंगे ये कमाल के फायदे 

1. इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है: किशमिश के पानी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसे रोज़ाना सुबह खाली पेट पिएं।

2. लीवर होगा डिटॉक्स: किशमिश का पानी रोज़ाना पीने से शरीर में इकट्ठा हुए हानिकारक विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। यह पानी लीवर को साफ करता है और शरीर को रक्त को साफ करने में मदद करता है। 

3. एसिडिटी की समस्या: अगर आपको अक्सर एसिडिटी की समस्या रहती है, तो आपके लिए किशमिश का पानी एक बेहतरीन उपाय साबित हो सकता है। यह पानी आपके पेट में एसिड को नियंत्रित करने के साथ जल्द एसिडिटी से छुटकारा दिलाता है।

4. हड्डियों को मज़बूती देता है: किशमिश में बोरोन और कैल्शियम होता है, जो हड्डियों के निर्माण में मदद करता है और उन्हें सेहतमंद रखता है। 

5. दिल के लिए फायदेमंद: किशमिश का पानी आपके दिल को हेल्दी बनाने में मदद कर सकता है। यह आपके शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को ख़त्म कर दिल के सेहत में सुधार लाता है।

6. वज़न घटाने में मददगार: सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने से वज़न कम करने में भी मदद मिल सकती है। किशमिश में भरपूर मात्रा में फ्रुक्टोस और ग्लूकोज़ होता है, जो शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है। इनमें फाइबर भी होता है, जो लंबे समय तक आपके पेट को भरा रखता है। 

7. आयरन की कमी नहीं होती: अगर आयरन की कमी है, तो रोज़ाना किशमिश का पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। किशमिश आयरन से भरपूर होता है और शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.