Move to Jagran APP

Hand Sanitiser Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, सैनिटाइज़र का ज़्यादा इस्तेमाल बन सकता है ख़तरा!

Overuse Of Hand Sanitiser केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ एक ज़रूरी सलाह भी आई है। जिसमें बताया गया है कि हैंड सैनिटाइज़र का ज़रूरत से ज़्यादा उपयोग नुकसानदायक भी हो सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 27 Jul 2020 12:30 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2020 12:30 PM (IST)
Hand Sanitiser Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, सैनिटाइज़र का ज़्यादा इस्तेमाल बन सकता है ख़तरा!
Hand Sanitiser Warning: स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, सैनिटाइज़र का ज़्यादा इस्तेमाल बन सकता है ख़तरा!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Overuse Of Hand Sanitiser: केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैंड सैनिटाइज़र को लेकर चेतावनी जारी की है। भारत में कोरोना वायरस के मामले हर दिन बढ़ते जा रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों को इससे बचने के लिए कई तरह के दिशानिर्देश दिए हैं। जिसमें लोगों से अनुरोध किया गया कि सभी अपने घरों में रहें, कई बार हाथ धोएं और हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग करें। इसके अलावा आपस में शारीरिक दूरी बनाए रखें और घर से बाहर निकलने पर मास्क ज़रूर पहनें। हालांकि, केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ एक ज़रूरी सलाह भी आई है। जिसमें बताया गया है कि हैंड सैनिटाइज़र का ज़रूरत से ज़्यादा उपयोग नुकसानदायक भी हो सकता है।

loksabha election banner

केंद्र स्वास्थ्य मंत्रालय के डायरेक्टर जनरल डॉ. आर.के. वर्मा ने कहा, " ये एक ऐसा वक्त है, जिसके लिए कोई भी तैयार नहीं था। किसी ने नहीं सोचा था कि इस तरह एक माहमारी आएगी और हम सब की ज़िंदगी बदल जाएगी। अपने आपको बचाने के लिए मास्क ज़रूर पहनें, गर्म पानी पिएं और कई बार हाथ धोएं। हैंड सैनिटाइज़र का इस्तेमाल ज़्यादा न करें।"  

इससे पहले, कई स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था कि सैनिटाइज़र का अधिक उपयोग बैक्टीरिया को मार सकता है जो हमारी हथेलियों की को स्वस्थ रखता है। हालांकि, उन्होंने कहा था कि जब घर पर हों, तो हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग न करें और हाथ साबुन से धोएं।

आपकी सेहत को क्या नुकसान पहुंच सकता है :

1. हैंड सैनिटाइजर में विषैले तत्व और बेंजाल्कोनियम क्लोराइड होता है, जो कीटाणुओं और बैक्टीरिया को हाथों से बाहार निकाल देता है, लेकिन यह हमारी त्वचा को नुकसान भी पहुंचाता है। इससे त्वचा में जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

2. हैंड सैनिटाइजर में ट्राइक्लोसान नाम एक केमिकल होता है, जिसके उपयोग के दौरान हाथ की स्किन सोख लेती है। इसे ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करने से यह केमिकल आपकी त्वचा के ज़रिए ख़ून में मिल जाता हैं। ख़ून में मिलने के बाद यह आपकी मांसपेशियों को नुकसान पहुंचा सकता है।

3. सैनिटाइजर को खुशबूदार बनाने के लिए इसमें फैथलेट्स नामक रसायन का इस्तेमाल किया जाता है। जिन सैनिटाइजर में इसकी मात्रा ज़्यादा होती है, वे हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इस तरह के खुशबूदार सैनिटाइज़र लीवर, किडनी, फेफड़े और प्रजनन तंत्र को नुकसान पहुंचाते हैं।

4. अगर आप दिनभर इसका इस्तेमाल करेंगे तो आपकी त्वचा रूखी होने लगेगी।

5. कई रिसर्च के अनुसार इसका ज़्यादा उपयोग बच्चों की इम्यूनिटी को भी कम करता है।

6. सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा होने की वजह से ये बच्चों की सेहत पर बुरा असर डाल सकते हैं, खासकर अगर बच्चे इसे ग़लती से पी लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.