Move to Jagran APP

National Dengue Day 2022: क्यों मनाया जाता है डेंगू दिवस, जानें इसका महत्व

National Dengue Day 2022 डेंगू बुखार एक वेक्टर जनित रोग है जो मादा एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है। डेंगू बुखार जिसे अक्सर हड्डी तोड़ बुखार के रूप में जाना जाता है मच्छरों द्वारा फैलने वाला एक संक्रमण है जो फ्लू जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 16 May 2022 10:26 AM (IST)Updated: Mon, 16 May 2022 10:26 AM (IST)
National Dengue Day 2022: क्यों मनाया जाता है डेंगू दिवस, जानें इसका महत्व
National Dengue Day 2022: जानें राष्ट्रीय डेंगू दिवस का महत्व

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। National Dengue Day 2022: भारत में डेंगू एक महामारी है। इसलिए, 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू रोकथाम दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य डेंगू के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

loksabha election banner

डेंगू के बुखार को अक्सर हड्डी तोड़ बुखार भी कहा जाता है। यह संक्रमण मच्छरों से फैलता है, जो गंभीर फ्लू जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। यह चार अलग-अलग वायरस के कारण होता है और एडीज मच्छरों द्वारा फैलता है। ये मच्छर पीला बुखार, ज़ीका वायरस और चिकनगुनिया भी फैलाते हैं।

राष्ट्रीय डेंगू दिवस

भारत में 16 मई को हर साल राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है। जो केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मच्छर से जनित बीमारी और इसकी रोकथाम के तरीकों के बारे में जागरूकता फैलाने की एक पहल है। डेंगू बुखार एक विश्वव्यापी और क्षेत्रीय ख़तरा बना हुआ है, जो चिकित्सा और विज्ञान के क्षेत्र में प्रगति के बावजूद सभी समुदायों पर एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्वास्थ्य बोझ डालता है।

यह देखा गया है कि डेंगू बच्चों को अधिक संक्रमित करता है। इस बीमारी के सामान्य लक्षण हैं, तेज़ सिरदर्द, जोड़ों, मांसपेशियों और शरीर में दर्द, तेज़ बुखार और चिड़चिड़ापन। बरसात के मौसम में डेंगू अधिक तेज़ी से फैलता है। मई का महीना कुछ ही दिनों में ख़त्म होने वाला है, इसलिए हमें जून के महीने से भारत में शुरू होने वाले बरसात के मौसम के लिए तैयार रहना चाहिए।

डेंगू दिवस का महत्व

यह महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति इस बीमारी के परिणामों और इससे पीड़ित होने से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों को समझे। डेंगू को रोकने में समुदाय का प्रत्येक सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। डेंगू के मच्छर दिखने में सामान्य मच्छरों से कुछ अलग होते हैं। इसके शरीर पर तेंदुए जैसी धारियां दिखाई देती हैं।

यह मच्छर अक्सर दिन में काटता है, इसलिए हमें मच्छरों को काटने से रोकने के लिए विशेष ध्यान रखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.