Move to Jagran APP

सर्दियों में अनार खाएंगे रोज़, तो ये बीमारियां रहेंगी दूर!

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी कई बार सलाह दी है कि सभी लोग अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाएं क्योंकि वही है जो आपको संक्रमण से बचाने के साथ इससे लड़ने की ताक़त भी देगी। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 29 Nov 2021 05:15 PM (IST)Updated: Mon, 29 Nov 2021 05:15 PM (IST)
सर्दियों में अनार खाएंगे रोज़, तो ये बीमारियां रहेंगी दूर!
सर्दियों में अनार खाएंगे रोज़, तो ये बीमारियां रहेंगी दूर!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आमतौर पर सर्दी का मौसम शुरू होते ही लोग बीमार पड़ना शुरू हो जाते हैं। प्रदूषण और मौसम में ठंडक बढ़ने से फ्लू, वायरल, गले का इंफेक्शन, साइनस, टॉन्सल्स जैसे दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी का ख़तरा अब भी बरकरार है, यह वायरस भी हमारे फेफड़ों को ही संक्रमित करता है। ऐसे में इम्यूनिटी मज़बूत होना ज़रूरी है।

loksabha election banner

मेडिकल एक्सपर्ट्स ने भी कई बार सलाह दी है कि सभी लोग अपनी इम्यूनिटी को मज़बूत बनाएं, क्योंकि वही है जो आपको संक्रमण से बचाने के साथ इससे लड़ने की ताक़त भी देगी। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में इम्यूनिटी का मज़बूत होना बेहद ज़रूरी है।

इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव करने होंगे, जैसे डाइट, एक्सरसाइज़, नींद पूरी लेना और शरीर को एक्टिव बनाए रखना। खसौतर पर डाइट में ताज़ा फल, सब्ज़ियां, नट्स और बीज शरीर को ताकत देते हैं। ऐसा ही एक फल है अनार, जिसमें कई तरह के पौष्टिक गुण पाए जाते हैं, जो आम ज़ुकाम और कोविड-19 जैसे संक्रमण और कई अन्य बीमारियों के खिलाफ, शरीर की रक्षा की पहली पंक्ति को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

अनार है कितना फायदेमंद?

1.कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर अनार खाने से शरीर में फ्री रैडिकल गतिविधी कम होती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

2. अनार शरीर में ऑक्सीजन के स्तर को बेहतर करता है। ऐसे वक्त में जब हवा का स्तर बेहद खराब है, आपको शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बनाए रखने के लिए अनार ज़रूर खाना चाहिए।

3. अनार खून को पतला करने के लिए जाना जाता है। अगर आपके शरीर में खून के थक्के का जोखिम रहता है, तो आप स्ट्रोक का ख़तरा दूर करने के लिए नियमित रूप से अपने आहार में अनार का सेवन कर सकते हैं।

4. अनार एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लामेट्री गुणों से भरपूर होता है, इसलिए ये शरीर में इम्यूनिटी को बढ़ाने के काफी काम आता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन-सी, आपको कई बीमारियों से बचाते हैं।

5. ये साबित हो चुका है कि अनार कई बीमारियों से लड़ने में आपके शरीर की मदद करता है। जैसे गठिया, स्तंभन दोष, प्रोस्टेट कैंसर, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और कब्ज़।

अनार को डाइट में शामिल करने के तरीके 

1. अनार का जूस निकालकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अनार का जूस एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

2. अनार को ब्लेंड करके उसका मोटा पेस्ट बना लें। जूस निकालने से बेहतर इसे ब्लेंड करना होता है, क्योंकि इससे अनार के फाइबर उसी में रहते हैं, जो ज़्यादा सेहतमंद है। इसे आप रोज़ाना अपने सुबह के नाश्ते के साथ पी सकते हैं।

3. अनार को सलाद में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे खाली खाने के साथ लंच या डिनर में सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं।

4. अनार को आप दो मील के बीच में स्नैक के तौर पर भी खा सकते हैं। अनार- वज़न घटाने, डायबिटीज़ को नियंत्रण में रखने या फिर एक सेबतमंद ज़िंदगी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। इसके बारे में ज़्यादा जानकारी या फिर अनार को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर या आहार विशेषज्ञ से ज़रूर सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.