Move to Jagran APP

COVID-19 and lockdown:लॉकडाउन और covid-19 की वजह से चिंता और डिप्रेशन आप पर हावी है तो इन 5 उपायों को अपनाएं

COVID-19 and lockdownमहामारी की वजह से लगे लॉकडाउन से होने वाली आर्थिक तंगी ने लोगों में गुस्सा और चिंता बढ़ा दी है। लोग तनाव चिंता और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मन को कंट्रोल करें।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 10:58 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 10:58 AM (IST)
COVID-19 and lockdown:लॉकडाउन और covid-19 की वजह से चिंता और डिप्रेशन आप पर हावी है तो इन 5 उपायों को अपनाएं
सुबह-सुबह योग करने से तनाव बहुत जल्दी दूर होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने लोगों में पहले से ज्यादा खौफ़ पैदा कर दिया है। कोरोना संक्रमण की तेजी से फैल रही इस चेन की चपेट में लाखों जाने जा चुकी है। इस महामारी पर लगाम लगाने के लिए देश के कई हिस्सों में महीनों से लॉकडाउन चल रहा है। अपनों से दूर होने का ग़म और उसपर महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन से होने वाली आर्थिक तंगी ने लोगों का मिज़ाज़ पूरी तरह बिगाड़ दिया है। लोगों में गुस्सा और चिंता बढ़ गई है। लोग घर में बैठ कर तनाव, चिंता और डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। ऐसी परेशानियों से निपटने के लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने मन को कंट्रोल करें। यहां हम कुछ टिप्स दे रहे हैं जिनसे आप पूरे दिन अपने शरीर और मन को संतुलित रख सकते हैं।

loksabha election banner

मुश्किल वक्त में मेडिटेशन है जरूरी:

सुबह की शुरूआत आप काढ़ा पीकर कर सकते हैं। सुबह-सुबह घर की छत पर कुछ देर टहले। फिर कम से कम 20 मिनट ध्यान में समय लगाएं। मेडिटेशन के लिए आप एक शांत कमरे को चुनें। इसमें अच्छे तरीके से पालथी मार लें और रीढ़ की हड्डी को सीधी करें। आंख बंद करें और मन की सारी बातों को निकाल दें। यूट्यूब पर मेडिटेशन के लिए वीडियों मौजूद हैं जिनका आप सहारा ले सकते हैं।

तनाव को दूर भगाना है तो योग भी है जरूरी:

योग शरीर और मन को शुद्ध करने के लिए अहम है। योग करने से तनाव बहुत जल्दी दूर होता है। सुबह उठने के बाद एक निश्चित समय पर योग जरूर करें। योग करने के लिए आप बाबा राम देव या और भी कई तरह की वीडियों का सहारा ले सकते हैं।

संगीत देगा तनाव से मुक्ति:

लॉकडाउन है तो बाहर जाना नहीं होगा इसलिए पूरा दिन घर में ही गुज़ारना है। आप मन को ठीक रखने के लिए म्यूजिक सुने। टीवी पर न्यूज़ पर ध्यान नहीं दें, न्यूज़ आप पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। आपको गाने सुनना पसंद हैं तो वो सुने, हिंसक फिल्में देखने से बचें। कॉमेडी फिल्म देखें। एफएम भी सुनें।

किताब पढ़ने के लिए इससे बेहतर समय नहीं:

दिन में खाने के बाद ज्यादा समय सोएं नहीं वरना वज़न बढ़ सकता है। आधे घंटे से ज्यादा सोने से रात में नींद नहीं आएगी। लॉकडाउन किताबों की ओर लौटने का सबसे बेहतर समय है। जो लोग किताब पढ़ने के शौकीन हैं, वे तो इस लॉकडाउन का पूरा समय किताब पढ़ने में बिताते हैं, लेकिन जिन लोगों को किताब पढ़ने की आदत नहीं है, वो लॉकडाउन में किताब पढ़ने की आदत बना लें। अच्छी किताबें, जैसे- प्रेमचंद, फनीश्वरनाथ रेणु, धर्मवीर भारती जैसे लेखकों के क्लासिक उपन्यास को चुनें और इसे पढ़ें। ज्यादा कठिन भाषा वाले उपन्यास न पढ़ें। इनके अलावा, जिस उपन्यास में हिंसक प्रवृति की चर्चा ज्यादा हो, वह भी नहीं पढ़ें।

बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं:

पिछले एक साल से बच्चे घरों से ही पढ़ाई कर रहे हैं ऐसे में बच्चों की मानसिक स्थिति में भी बदलाव आया है। अगर आपके घर में बच्चे हैं तो आप ज्यादा समय बच्चों के साथ गुज़ारे। बच्चों के साथ हर वे काम करें जो आप खुद बचपन में करते थे। एक तरह से आप भी बच्चा बन जाएं। घर के आस-पास बहुत कम दूरी पर या जिनका अपना कंपाउड है, वे इसमें बच्चों के साथ शारीरिक खेल खेलें। ऐसा करने से आपका दिन बहुत अच्छा गुजरेगा और आपका मन शांत और एकाग्रचित रहेगा।

                  Written By :Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.