Lychee Benefits: लीची में बड़े हैं गुण, बालों और त्वचा में भी लाता है ज़बरदस्त निखार
Lychee Benefits लीची खाने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है साथ ही आपका वज़न भी कंट्रोल में रहता है। आइए आज जानें रसीली लीची खाने के अनेक फायदे।
By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 04:21 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 06:46 PM (IST)
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। गर्मी का मौसम शुरू हो गया। इस मौसम के फलों में लीची सबसे रसीला और सेहत के लिए लाभदायक फल है, जो आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट करती है। इतना ही नहीं ये आपकी स्किन में भी निखार लाती है। लीची आप के दिल के लिए भी मुफीद है। इसके सेवन से आपका पाचन दुरुस्त रहता है साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल रहता है। हम आपको बताते हैं कि रसीली लीची कैसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।
- लीची में विटामिन सी, विटामिन बी6, नियासिन, राइबोफ्लेविन, फोलेट, तांबा, पोटेशियम, फास्फोरस, मैग्निशियम और मैग्नीज जैसे खनिज पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर और पेट को ठंडक देते है। गर्मी में लीची बॉडी में पानी की कमी को पूरा करती हैं, साथ ही आपके चेहरे पर निखार भी लाती है।
- लीची खाने से बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके अलावा ये शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का काम करती है।
- लीची आपकी इम्यूनिटी के लिए बहुत अच्छी है। इसे खाने से आप अपने शरीर की इम्यूनिटी पावर को बूस्ट कर सकते हैं। लीची में बीटा कैरोटीन, नियासिन, राइबोफ्लेविन और फोलेट भरपूर होता है। यह सभी चीजें बॉडी के इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मददगार होती हैं।
- लीची के जूस में पॉलीफेनोल, ऑलिगोनोल्स, बीटा-कैरोटीन, विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सिडेंट जैसे जैव-रासायनिक पदार्थों की प्रचुर मात्रा होती है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी चमकती त्वचा के लिए जरुरी है।
- यह डार्क सर्कल्स और पिंपल्स को दूर करने में सहायक होते हैं। इतना ही नहीं यह आपकी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करने का काम करती है।
- लीची खाने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त होता है लीची के रस में पेक्टिन और फाइबर होता है। यह आपकी आंत को साफ करने और पेट के स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसके अलावा यह एसिडिटी और हार्टबर्न के खिलाफ भी काम करती है।
- लीची जूस को वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लीची फाइबर और पानी से भरी हुई है। इसमें कोई फैट नहीं होता है और कैलोरी भी कम होती है। इसे खाने से पेट भरा हुआ दिखता है और आप खाने पर भी कंट्रोल रखते हैं।
- गले में खराश या दर्द हो तो 1 लीची खा लें और फिर देखें इस फल का जादू, दरअसल, गले की खराश को कम करने में भी लीची बहुत फायदेमंद है।
- लीची में कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम मौजूद होते है, जो शारीरिक विकास में अहम भूमिका निभाते हैं और हड्डियों के लिए बहुत अच्छे हैं। लीची हड्डियों की बीमारी ऑस्टियोपोरोसिस रोकने में सहायक है।
- लीची में कॉपर की उपस्थिति होता है जिसके कारण यह आपके बालों के विकास को बढ़ावा देती है।
Written By Shahina Noor
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें