Move to Jagran APP

जानें, क्यों इन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं और क्या रहता है इनका ब्लड ग्रुप

यह सुनने में थोड़ा अजीब है लेकिन कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जब लोग ज्यादा बीयर पी लेते हैं तब भी उन्हें ज्यादा मच्छर काटते हैं। हालांकि इस मामले में अभी भी रिसर्च चल रही है।

By Mohit PareekEdited By: Published: Fri, 26 Jul 2019 04:49 PM (IST)Updated: Fri, 11 Sep 2020 02:34 PM (IST)
जानें, क्यों इन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं और क्या रहता है इनका ब्लड ग्रुप
जानें, क्यों इन लोगों को मच्छर ज्यादा काटते हैं और क्या रहता है इनका ब्लड ग्रुप

नई दिल्ली, जेएनएन। बरसात के आने से मौसम सुहाना हो जाता है, लेकिन इस मौसम में मच्छरों की वजह से बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।  यह एक ऐसा जीव है, जो कई जानलेवा बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए ऐसे मौसम में इससे बचा जाना आवश्यक है। मच्छरों से बचने के लिए आप कई उपाय ढूंढते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कई ऐसे कारण भी होते है, जिसकी वजह मच्छर कुछ लोगों को ज्यादा काटते भी हैं। जानते हैं वो वजह कौन-कौन सी हो सकती है...

loksabha election banner

- ऐसा कई रिसर्च मे सामने आया है कि किसी एक ब्लड ग्रुप के लोगों को ज्यादा मच्छर काटते हैं। कई रिपोर्ट्स के अनुसारमच्छर 'ओ' ब्लड ग्रुप की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं।

- यह सुनने में थोड़ा अजीब है, लेकिन कई रिपोर्ट्स में सामने आया है कि जब लोग ज्यादा बीयर पी लेते हैं तब भी उन्हें ज्यादा मच्छर काटते हैं। हालांकि इस मामले में अभी भी रिसर्च चल रही है।

- जो लोग शारीरिक रुप से ज्यादा मेहनत करते हैं और उनके पसीना आता है। ऐसे में कई रिपोर्ट्स यह कहती है कि पसीने में लैक्टिक एसिड, यूरिक एसिड, अमोनिया आदि होते हैं, जिसकी वजह से मच्छर उनकी ओर आकर्षित होते हैं।

- गर्भवती महिलाओं को भी ज्यादा मच्छर काटने की बात सामने आई है। माना जाता है कि गर्भवती महिलाएं अन्य महिलाओं की तुलना में ज्यादा गहरी सांसें लेती हैं। साथ ही उनके शरीर का तापमान भी अधिक होता है।

- मच्छर ज्यादा काटने के पीछे एक कारण हमारे खून में आइसोल्युसिन का होना होता हैं। फीमेल यानी मादा मच्छर को जिन्दा रहने के लिए आइसोल्युसिन की जरूरत होती है। इस वजह से जिन लोगों के शरीर में आइसोल्युसिन ज्यादा होता है, उन्हें मच्छर ज्यादा परेशान करते हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.