Move to Jagran APP

जलने पर तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

अगर जख्म गहरा है तो टिटनेस की सुई जरूर लगवाएं। आमतौर पर डॉक्टर्स माइनर बर्न में टिटनेस की सुई लेने की सलाह देते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 05:12 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 05:12 PM (IST)
जलने पर तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय
जलने पर तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खाना बनाते समय अक्सर छोटी-मोटी भूल की वजह से हाथ और पैर जल जाते हैं। ऐसा सबके साथ होता है, क्योंकि खाना बनाते समय कई लोग जल्दबाजी करते हैं, तो कई लोग गलतियां करते हैं। उस समय बहुत तकलीफ होती है। इस जलन को तत्काल खत्म नहीं किया जा सकता है, बल्कि कम किया जा सकता है। कई लोग जानकारी के अभाव में कुछ ऐसे चीज़ों का इस्तेमाल कर लेते हैं, जिनसे तकलीफ और बढ़ जाती है। अगर आपको भी इस बारे में सही जानकारी नहीं है कि जलने के तुरंत बाद किन चीज़ों का इस्तेमाल करना चाहिए, तो आइए जानते हैं -

loksabha election banner

जलने के बाद क्या करें

सबसे पहले जले स्थान को बर्फ की मदद से सिकाई करें। अगर बर्फ उपलब्ध नहीं है, तो ठंडे पानी की मदद से धोएं। अगर पांव जला है, तो बाल्टी में पानी भरकर उसमें पैर सकते हैं। अगर तेल के छींटे से आपके चेहरे की त्वचा जली है, तो आप सबसे पहले कोई भी टूथपेस्ट त्वचा पर लगा सकते हैं। अगर जख्म गहरा है, तो टिटनेस की सुई जरूर लगवाएं। आमतौर पर डॉक्टर्स माइनर बर्न में टिटनेस की सुई लेने की सलाह देते हैं।

हल्दी पानी यूज़ करें

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जिनसे जख्म सही होते हैं। इसके साथ ही हल्दी दर्द को जल्द खत्म करता है। इसके लिए आप हल्दी पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहे तो जले स्थान पर हल्दी भी लगा सकते हैं।

आलू लगाएं

जलन को कम करने में आलू भी लाभदायक होता है। इसके लिए आप उबले आलू को मैश कर जले स्थान पर लगाएं। इसके साथ ही आप आलू के छिलकों को भी लगा सकते हैं।

शहद लगाएं

इसमें भी एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो जलन कम करने में सहायक होते हैं। इसके लिए आप जले स्थान पर शुद्ध शहद लगाएं। इस उपाय से भी आपको जल्द आराम मिलेगा। अगर ज्यादा त्वचा ज्यादा जल जाती है, तो डॉक्टर्स से परमर्श जरूर लें।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.