Move to Jagran APP

Zika Virus Prevention: बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का ख़तरा, जानें कैसे करें इससे बचाव

Zika Virus Prevention ज़ीका वायरस संक्रमण एडीज़ जीन से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। ज़ीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके नवजात बच्चे में वायरस से संक्रमित शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Wed, 10 Nov 2021 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 10 Nov 2021 12:25 PM (IST)
Zika Virus Prevention: बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का ख़तरा, जानें कैसे करें इससे बचाव
बढ़ रहा है ज़ीका वायरस का ख़तरा, जानें कैसे करें इससे बचाव

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Zika Virus Prevention: कोरोना वायरस महामारी के बीच देश में डेंगू और ज़ीका वायरस के मामलों ने हड़कंप मचा दिया है। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में अभी तक ज़ीका वायरस के 105 मामले सामने आए हैं। ज़ीका वायरस संक्रमण एडीज़ जीन से संक्रमित मच्छर के काटने से फैलता है। इसके साथ ही ज़ीका वायरस से संक्रमित गर्भवती महिला से उसके नवजात बच्चे में, वायरस से संक्रमित शख्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से भी फैल सकता है। इसके लक्षणों में तेज़ बुखार, सिर दर्द, त्वचा पर रैशेज़, आंख लाल होना (कंजक्टिवाइटिस) और जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। वहीं, ये लक्षण दिखने में 3-12 दिनों तक का समय लग जाता है।

loksabha election banner

ज़ीका वायरस से कैसे बचा जा सकता है?

1. अगर कोई पुरुष या महिला ऐसी जगह रहते हैं, जहां ज़ीका वायरस संक्रमण फैला हुआ है, तो उन्हें शारीरिक संबंध बनाने से बचना चाहिए। खासतौर पर ऐसी जगह पुरुषों को गर्भवती महिला से भी शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए।

2. अगर महिला गर्भवती है, तो उन जगहों पर जाने से बचना चाहिए जहां ज़ीका वायरस फैला हुआ है। इसमें रोग नियंत्रण और बचाव केंद्र भी शामिल हैं।

3. अगर कोई गर्भवती महिला ऐसे किसी जगह गई भी है, तो उसे तुरंत डॉक्टर से जांच करानी चाहिए।

4. ज़ीका वायरस से प्रभावित किसी भी इलाके में जाते समय ज़रूरी सावधानी बरत न भूलें।

आसपास करें ये इंतज़ाम

1. कहीं भी कूड़ा करकट या पानी इकट्ठा न होने दें, क्योंकि इससे मच्छर पनप सकते हैं।

2. दिन में जिस समय मच्छर ज़्यादा आते हैं, जैसे सुबह-शाम घर के खिड़की दरवाज़े बंद रखें, ताकि मच्छर घर में न आ सकें।

3. घर के अंदर और आसपास के इलाके की भी साफ सफाई का ध्यान रखें।

4. इसके साथ ही जहां मच्छर पनपते हैं, वहां जाने से बचें।

5. घर से बाहर निकलते वक्त ऐसे कपड़े पहनें जिससे हाथ और पैर ढंके रहें, ताकि मच्छर के काटने का डर न हो। मच्छरों से बचने के लिए बाज़ार में उपलब्ध प्रोडक्ट्स की मदद भी ली जा सकती है। जैसे क्रीम, स्प्रे आदि।

ज़ीका वायरस से जुड़ी ज़रूरी बातें

1. गर्भवती महिला अगर ज़ीका वायरस से संबंधित किसी स्थान पर गई है, तो उसकी तुरंत जांच होनी चाहिए।

2. लक्षण दिखने पर इसे नज़रअंदाज़ करने की ग़लती न करें। फौरन डॉक्टर से संपर्क करें और जांच कराएं। डॉक्टर आपके द्वारा की गई किसी स्थान की यात्रा सहित जो भी सवाल पूछें, उनका बिल्कुल सही जवाब दें, कुछ भी न छिपाएं।

3. अगर जांच में ज़ीका वायरस की पुष्टि होती है तो पूरा इलाज कराएं। किसी भी तरह की लापरवाही आपकी जान ले सकती है।

4. ज़ीका वायरस रक्तदान करने से भी फैलता है इसलिए रक्तदान के समय इस बात ध्यान भी रखा जाता है कि संबंधित इलाके में ज़ीका वायरस का प्रकोप तो नहीं है।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.