Move to Jagran APP

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें-इसके फायदे

इस एक्सरसाइज को कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए कोई वैकल्पिक समय-सारणी की जरूरत नहीं है। इसे आप हर घंटे कुछ मिनटों के लिए कर सकते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:39 AM (IST)
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें-इसके फायदे
आंखों को स्वस्थ रखने के लिए करें फोकस चेंज एक्सरसाइज, जानें-इसके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी के बीच स्वस्थ रहना एक बड़ी चुनौती है। चुनौतियों की लिस्ट बहुत लंबी है, जिनमें एक है आंखों को स्वस्थ रखना है। खासकर लंबे समय तक लैपटॉप अथवा डेस्कटॉप पर काम करने से आंखों से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनमें आंखों का लाल होना, सिरदर्द होना, आंखों से पानी टपकना और आंखों का सूखापन प्रमुख हैं।

loksabha election banner

विशेषज्ञों की मानें तो एक्सरसाइज करके हम अपनी आंखों को सेहतमंद रख सकते हैं। इस एक्सरसाइज का नाम फोकस चेंज एक्सरसाइज है, जिससे आंखों की थकान और आंखों पर पड़ने वाले दवाब से मुक्ति मिलती है। इस एक्सरसाइज के साथ संतुलित भोजन लेना भी जरूरी है। जबकि दिनभर में कुछ समय के लिए आंखों को आराम भी दें। अगर आपको इस एक्सरसाइज के बारे में नहीं पता है तो आइए जानते हैं-

फोकस चेंज एक्सरसाइज ( ध्यान बदलने वाली एक्सरसाइज )

इस एक्सरसाइज को कभी भी कहीं भी कर सकते हैं। इसके लिए कोई वैकल्पिक समय-सारणी की जरूरत नहीं है। इसे आप हर घंटे कुछ मिनटों के लिए कर सकते हैं। कैसे करें फोकस चेंज एक्सरसाइज आराम मुद्रा में बैठ जाएं। अपनी रीढ़ को एक सीध में रखें। इसके बाद अपनी आंखों को मूंद लें और दोनों हाथों से चेहरे को बिना छुएं ढंके। इस समय आपका ध्यान आपकी उंगलियों पर रहे।

 अब उंगुलियों को अपने चेहरे से दूर ले जाएं। इस समय आपका ध्यान आपकी उंगुलियों पर रहें। अब कुछ पल रुकें और अपने ध्यान को किसी तीसरी वस्तु पर लगाएं। फिर उंगुलियों पर ध्यान कर वापस पहली मुद्रा में आ जाएं। इसे एक बार में कम से कम पांच बार दोहराएं।

 इस एक्सरसाइज के साथ रोजाना अपने डाइट पर भी ध्यान दें। आप अपनी डाइट में गाजर, कीवी, आंवला और हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर जोड़ें। आप बादाम भिगोकर भी खा सकते हैं। इनसे आखों की रौशनी बरकरार रहती है। इसके साथ ही रात में सोते वक्त मोबाइल का कम इस्तेमाल करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.