Move to Jagran APP

अपने एक डंक से इंसान का कितना खून चूस लेते हैं मच्छर?

शोध से पता चलता है कि मच्छर एक बार में अपने एक डंक से इंसान का 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूस लेते हैं। मच्छर खून पीने के लिए इतने उतावले होते हैं कि अगर किसी ने पूरे कपड़े पहने हों तो भी ये काटने लगते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 01:21 PM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 01:21 PM (IST)
अपने एक डंक से इंसान का कितना खून चूस लेते हैं मच्छर?
मच्छर एक बार में अपने एक डंक से इंसान का 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूस लेते हैं

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। बारिश और उमस भरे मौसम में सबसे बड़ी परेशानी मच्छर ही बनते हैं। इनसे कई जानलेवा बीमारियां फैलती हैं, जैसे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जीका वायरस। ऐसे में मच्छरों से बचने के लिए कई तरह के उपाय भी अपनाए जाते हैं, जैसे स्प्रे, क्रीम, ऑल आउट और कॉइल। लेकिन फिर भी कई बार मच्छरों से बचना मुश्किल हो जाता है। ये इंसान के शरीर पर डंक मारते हैं और खून चूस लेते हैं। मच्छरों के काटने से शरीर पर लाल रंग का निशान पड़ जाता है, जिसपर काफी खुजली होती है। जबकि स्लाइवा इंसान के शरीर में चला जाता है। इससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां घेर लेती हैं।

loksabha election banner

ऐसे में एक सवाल यह भी है कि मच्छर अपने एक डंक से इंसान का कितना खून चूस लेता है। तो इसे लेकर कई तरह के शोध किए गए हैं, जिनमें कई ऐसी बातें सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। शोध से पता चलता है कि मच्छर एक बार में अपने एक डंक से इंसान का 0.001 से 0.1 मिलीलीटर तक खून चूस लेते हैं। मच्छर खून पीने के लिए इतने उतावले होते हैं कि अगर किसी ने पूरे कपड़े पहने हों, तो भी ये काटने लगते हैं। आपने भी ऐसा कई बार महसूस किया होगा, जब पूरे कपड़े पहनने के बाद भी मच्छर काटने लगते हैं।

ऐसा भी कहा जाता है कि मच्छर केवल काटते ही नहीं हैं, बल्कि त्वचा पर पेशाब भी कर सकते हैं। इस कारण से स्किन इन्फेक्शन होता है। विभिन्न वैज्ञानिक शोधों में ऐसा पता चला है कि मच्छर अपने वजन से तीन गुना अधिक खून चूस लेते हैं। इसके साथ ही ये ओ ब्लड ग्रुप वाले लोगों को ज्यादा काटते हैं। हालांकि मच्छरों से बचाव के लिए ना केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बडे़ जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं।

इनमें लोगों को मच्छरों के खतरे के प्रति जागरुक किया जाता है। लोगों को बताया जाता है कि मच्छरों से बचने के लिए हमें क्या उपाय अपनाने चाहिए। इसके तहत लोगों को साफ-सफाई रखने को कहा जाता है और आसपास जमा पानी को सुखाने को कहा जाता है। प्रशासन लोगों के घरों में मौजूद कूलरों की जांच करवाता है और अगर किसी कूलर में गंदा पानी या फिर मच्छर पनपे दिखते हैं, तो लोगों पर जुर्माना तक लगाया जाता है। ऐसे में मच्छरों से बचने का सबसे बेहतर उपाय जागरुकता ही है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.