Move to Jagran APP

लीवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें

अगर आप अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं तो इसका असर पहले लीवर पर ही पड़ता है। फिर शरीर पर पड़ता है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लीवर का वजन तकरीबन 3 पोंड तक हो सकता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 09:30 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 09:30 AM (IST)
लीवर को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में इन चीजों को जरूर शामिल करें
बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। लीवर शरीर का अहम हिस्सा होता है, जिसमें पाचन तंत्र की प्रक्रिया होती है। लीवर के सेहतमंद रहने से पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अगर आप अपने खानपान में कोई लापरवाही बरतते हैं, तो इसका असर पहले लीवर पर ही पड़ता है। फिर शरीर पर पड़ता है। यह चयापचय और फैट को बर्न करने में मदद करता है। लीवर का वजन तकरीबन 3 पोंड तक हो सकता है। लीवर को जिगर और यकृत नामों से भी जाना जाता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। लीवर को स्वस्थ रखने के लिए आप अपने डाइट में इन चीजों को जोड़ सकते हैं। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

1. चुकंदर का सेवन करें

इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर में मौजूद फैट को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप चुकंदर को सलाद के रूप में खा सकते हैं, अथवा इसका जूस पी सकते हैं।

2. बादाम का सेवन करें

बादाम लीवर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-ई की अधिकता होती है। इसके सेवन से फैट बर्न होता है। आप रोजाना सुबह और शाम में बादाम का सेवन कर सकते हैं। साथ ही लीवर भी मजबूत होता है।

3. पालक का सेवन करें

इसमें विटामिन-ए और ग्लूटेथिओन नामक एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं, जो लीवर के लिए लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से लीवर मजबूत होता है। आप अपने डाइट में पालक को जरूर जोड़ें।

4. विटामिन-सी युक्त चीज़ों का सेवन करें

लीवर को सेहतमंद रखने के लिए अपने डाइट में विटामिन-सी युक्त फलों और सब्जियों को जरूर जोड़ें। विटामिन-सी नींबू, मौसमी, कीवी, काजू आदि चीज़ों का सेवन करें।

5. ग्रीन टी पिएं

इसमें एंटीऑक्सिडेंट के गुण पाए जाते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होते हैं। आप रोजाना 3-4 कप ग्रीन टी पी सकते हैं। ध्यान रहें कि दूध वाली चाय लीवर के लिए नुकसानदेह होती है।

6. फैटी फिश

फैटी फिश यानी तैलीय मछली में उच्च मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेटिव, एंटी-कार्सिनोजेनिक के गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं।  

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.