Move to Jagran APP

कोरोना काल में फिट रहने के लिए रोजाना इतने मिनट साइकिल चलाएं

आप साइकिल चलाने के लिए तीन प्रारूपों को फॉलो कर सकते हैं। पहले चरण में लॉन्ग राइड कर सकते हैं। इस चरण में एक घंटे तक साइकिलिंग करना होता है। दूसरे चरण को हिल राइडिंग कहते हैं। इसमें हिल रोड पर 30 मिनट साइकिल चलाना होता है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 10 Apr 2021 05:30 PM (IST)Updated: Sun, 11 Apr 2021 09:38 AM (IST)
कोरोना काल में फिट रहने के लिए रोजाना इतने मिनट साइकिल चलाएं
18 वर्ष से लेकर 64 वर्ष की आयु के लोगों को रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिलिंग करना चाहिए।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साइकिलिंग एरोबिक एक्सरसाइज के समान माना जाता है। रोजाना साइकिल चलाने से व्यक्ति हमेशा सेहतमंद रह सकता है। साथ ही साइकिलिंग से मूड अच्छा होता है और शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है। इसके अलावा, वजन घटाने और मसल्स को परफेक्ट शेप देने के लिए साइकिलिंग बेस्ट एक्सरसाइज होती है। इसके लिए लगातार साइकिलिंग करना चाहिए। डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज समेत कई बीमारियों में साइकिल चलाने की सलाह देते हैं। हालांकि, यह जानना जरूरी है कि फिट रहने के लिए हफ्ते में कितने मिनट साइकिल चलाना चाहिए। अगर आपको पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

loksabha election banner

गोल फिक्स करें

सबसे पहले गोल फिक्स करें। इससे आपको फिट रहने में मदद मिलेगी। इसके लिए शार्ट टर्म गोल (कम समय) बनाएं। अगर आप केवल फिट रहना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा साइकिल चलाने की जरुरत नहीं है। हालांकि, रोजाना साइकिलिंग जरूर करें। जानकारों का कहना है कि छोटे-छोटे गोल सेट करने से एक दिन बड़ी कामयाबी मिलती है।

कितने मिनट साइकिल चलाना चाहिए

18 वर्ष से लेकर 64 वर्ष की आयु के लोगों को रोजाना 30 से 45 मिनट साइकिलिंग करना चाहिए। आप सुबह और शाम दोनों समय में 30 मिनट तक साइकिलिंग कर सकते हैं। आप साइकिल चलाने के लिए तीन प्रारूपों को फॉलो कर सकते हैं। पहले चरण में लॉन्ग राइड कर सकते हैं। इस चरण में एक घंटे तक साइकिलिंग करना होता है। दूसरे चरण को हिल राइडिंग कहते हैं। इसमें हिल रोड पर 30 मिनट साइकिल चलाना होता है। तीसरे चरण को हार्ड राइड कहा जाता है। इस राइड में 20 मिनट साइकिलिंग करना होता है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ ओबेसिटी में छपी एक लेख के अनुसार, मोटापे से परेशान लोगों को रोजाना 15 हजार कदम जरूर चलना चाहिए। इससे न केवल मोटापे से निजात पा सकते हैं, बल्कि दिल की बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.