Move to Jagran APP

अगर वजन घटाना चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज से करें परहेज

अगर आप वजन कम करने के लिए बर्रे एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं तो इस एक्सरसाइज से मसल्स में मजबूती आती है लेकिन बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद नहीं मिलती है। अगर आप बर्रे एक्सरसाइज करना चाहते हैं तो इसके साथ साइकिलिंग और रनिंग भी जरूर करें।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 10:00 AM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 10:00 AM (IST)
अगर वजन घटाना चाहते हैं, तो इन एक्सरसाइज से करें परहेज
रोजाना योग करने से शरीर में लचीलापन आता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान है। इस बीमारी के कई कारण हैं, लेकिन प्रमुख कारण खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव हैं। साथ ही आनुवांशिकता की वजह से भी यह बीमारी होती है। लोग बढ़ते वजन को नियंत्रित करने के लिए सभी जतन करते हैं। बैलेंस्ड डाइट लेते हैं, वर्कआउट और योग भी करते हैं। हालांकि, सही जानकारी के अभाव के चलते लोग कई ऐसी एक्सरसाइज भी करते हैं, जिन्हें करने से बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में सहायता नहीं मिलती है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं और बढ़ते वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो इन 5 एक्सरसाइज को न करें। आइए जानते हैं-

prime article banner

योग

रोजाना योग करने से शरीर में लचीलापन आता है। मन और मस्तिष्क शांत रहता है। हालांकि, योग करने से मोटापे को कम अथवा नियंत्रित करने में सफलता नहीं मिलती है। योग करने के दौरान शारीरिक श्रम बहुत कम होता है। साथ ही सभी योगों के सभी आसनों को महज कुछ सेकंड के लिए किया जाता है। इससे अधिक मात्रा में कैलोरीज बर्न नहीं होती है। अगर आप मोटापा कम करना चाहते हैं, तो बिक्रम या विन्यास योग करें।

बर्रे एक्सरसाइज

अगर आप वजन कम करने के लिए बर्रे एक्सरसाइज का सहारा ले रहे हैं, तो इस एक्सरसाइज से मसल्स में मजबूती आती है, लेकिन बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद नहीं मिलती है। अगर आप बर्रे एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो इसके साथ साइकिलिंग और रनिंग (साइकिल चलाएं और दौड़ें) भी जरूर करें।

क्रॉसफिट

क्रॉसफिट एक्सरसाइज करने के कई फायदे हैं। हालांकि, यह एक्सरसाइज फ्रेशर के लिए सही नहीं है। इस एक्सरसाइज को करने से चोट लग सकती है। अगर आप फिट, एक्टिव और एथलीट हैं, तो क्रॉसफिट कर सकते हैं।

इनडोर साइकिलिंग

अगर आप शारीरिक रूप से फिट एंड फाइन हैं, तो इनडोर साइकिलिंग बेहतरीन एक्सरसाइज है। अगर आप पहली बार वर्कआउट कर रहे हैं, तो इनडोर साइकिलिंग से बचें। इनडोर साइकिलिंग आपको निराश कर सकता है। साथ ही इस एक्सरसाइज से आपको चोट लग सकती है।

धीरे-धीरे चलना

जॉगिंग हृदय से संबंधित बीमारियों के लिए बहुत लाभकारी है। इस एक्सरसाइज को करने से रक्त चाप नियंत्रित रहता है और आपके मूड को गुड बनाता है। हालांकि, जॉगिंग कैलोरीज बर्न करने के लिए उपयुक्त एक्सरसाइज नहीं है। इसके बदले में रनिंग बेहतरीन एक्सरसाइज है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.