लॉकडाउन में बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए घर पर जरूर करवाएं ये 4 एक्सरसाइज
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके बच्चे आपसे अधिक पुश अप्स कर सकते हैं। आजकल के बच्चे तो एक हाथ से भी पुश अप्स कर लेते हैं।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते लोग अपने घरों में रहने को मजबूर हैं। इस वायरस के संक्रमण को कम करने अथवा खत्म करने के उद्देश्य से लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में खुद को और परिवार के अन्य लोगों को स्वस्थ रखना बड़ा टास्क है। खासकर बच्चों को बहलाना और फुसलाना तो टेढ़ी खीर (कठिन काम) साबित हो रही है। अगर आप भी अपने बच्चों को न केवल एक्टिव, बल्कि सेहतमंद भी रखना चाहते हैं तो आप इन एक्सरसाइज को अपने बच्चों के साथ घर पर कर सकते हैं-
माउंटेन क्लाइंबर
यह एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे पूरे शरीर में स्फूर्ति जगती है। इसे आप अपने घर पर बच्चों के साथ प्रतियोगिता के आधार पर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप घर की सीढ़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बच्चे इस एक्सरसाइज को जरूर पसंद करेंगे।
पुश अप्स
आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि आपके बच्चे आपसे अधिक पुश अप्स कर सकते हैं। आजकल के बच्चे तो एक हाथ से भी पुश अप्स कर लेते हैं। इस एक्सरसाइज से न केवल कैलोरी बर्न होती है, बल्कि शरीर में फ्लेक्सिबिलिटी भी आती है। आप चाहें तो अपने बच्चे से होड़ लगा सकते हैं।
प्लैंक
यह मसल्स बनाने के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है। इससे कैलोरी भी बर्न होती है। आप भी अपने घर पर इसे अपने बच्चों के साथ कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने बच्चे को केवल इस मुद्रा में रहने के लिए कहें। आप इस एक्सरसाइज के लिए बच्चे को सरप्राइज गिफ्ट या अवार्ड जरूर दें।
घर के काम मिलकर करें
बच्चे घर के काम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इसलिए बच्चों के साथ मिलकर घर के काम करें। इसके साथ ही आप बच्चे के साथ नृत्य ( डांसिंग ), गायन ( सिंगिंग ), चित्रकारी ( ड्राइंग ) साफ-सफाई आदि के भी प्रतियोगिता कर सकते हैं।