Cabbage Juice Benefit: अल्सर से राहत पाने के लिए इतने दिनों तक पिएं पत्ता गोभी का जूस
Cabbage Juice Benefit विशेषज्ञों की मानें तो चाय कॉफी सिगरेट शराब अधिक खट्टे मसालेदार और गर्म चीजों के अधिक सेवन करने से अल्सर होता है। इसके अतिरिक्त तनाव गुस्सा काम का दबाव और बैचेनी के चलते पेट में जख्म बना देता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cabbage Juice Benefit: अल्सर पेट संबंधी रोग है। इस रोग में पेट में छाले अथवा घाव हो जाते हैं। यह बीमारी खराब दिनचर्या, गलत खानपान और तनाव की वजह से होती है। विशेषज्ञों की मानें तो चाय, कॉफी, सिगरेट, शराब अधिक खट्टे, मसालेदार और गर्म चीजों के अधिक सेवन करने से अल्सर होता है। इसके अतिरिक्त तनाव, गुस्सा, काम का दबाव और बैचेनी के चलते पेट में जख्म बना देता है। इसके चलते पाचक रसों का बनना रुक जाता है और अल्सर की समस्या होती है। दिनचर्या में सुधार, नियमित और संतुलित आहार लेकर अल्सर के खतरे को टाला जा सकता है। अगर आप अल्सर रोग से पीड़ित हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो पत्ता गोभी के जूस का सेवन कर सकते हैं। कई शोध में खुलासा हुआ है कि पत्ता गोभी का जूस अल्सर को दूर करने में सक्षम है। आइए जानते हैं कि पत्ता गोभी का जूस कितना फायदेमंद है और अल्सर से निजात पाने के लिए कितने दिनों तक पत्ता गोभी का जूस पीना चाहिए-
researchgate.net पर छपी एक शोध के अनुसार, पत्ता गोभी में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो अल्सर सहित कई अन्य बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं। चूहों पर किए गए गहन अध्ययन में यह खुलासा हुआ है कि रोजाना पत्ता गोभी का जूस पीना कारगर होता है। इस शोध में खाने में पत्ता गोभी का जूस मिलाकर लगातार 28 दिनों तक चूहों को खिलाया गया। इसके बाद परिणाम बेहद चौंकाने वाला रहा है। इसके सेवन से अल्सर पूरी तरह से ठीक हो गया।
शोधकर्ताओं का मानना है कि अल्सर से राहत पाने के लिए पत्ता गोभी का जूस पिया जा सकता है। इससे असलर में बहुत जल्द आराम मिल सकता है। इसके अलावा अल्सर में अडूसा भी दवा की तरह काम करता है। इसके लिए वसाका की पत्तियों का चूर्ण, शतावरी के साथ सेवन करना चाहिए। इससे अल्सर में आराम मिलता है। हालांकि, सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।