थायरॉइड के मरीज वजन घटाने के लिए इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं
विशेषज्ञ हमेशा कहते हैं कि वजन कम करने वाले लोगों एक बार भरपेट भोजन नहीं करना चाहिए। इसके बदले छोटे-छोटे अंतराल पर खाना चाहिए। इस नियम का पालन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। थायरॉइड के मरीजों को भी भरपेट नहीं खाना चाहिए।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। आधुनिक समय में बढ़ते वजन को कम अथवा नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती है। खराब लाइफस्टाइल, गलत खानपान, अधिक आराम और तनाव की वजह से मोटापा आम समस्या बन गई है। एक बार वजन जाए, तो कम करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर थायरॉइड के मरीजों के लिए वजन कम करना टेढ़ी खीर साबित होता है।
विशेषज्ञों की मानें तो थायरॉइड ग्रंथि में किसी तरह की गड़बड़ी होने की वजह से थायरॉइड बीमारी होती है। इस बीमारी में मेटाबोलिज्म धीमा हो जाता है। इसके चलते वजन अपने आप बढ़ने लगता है। इसके लिए जरूरी है कि थायरॉइड के मरीजों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही खानपान पर भी अंकुश लगाना पड़ जाता है। अगर आप थायरॉइड से पीड़ित हैं और बढ़ते वजन को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आप इन टिप्स को जरूर अपनाएं-
कार्बोहाइड्रेट पर अंकुश लगाएं
अगर आप थायरॉइड के मरीज हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कार्बोहाइड्रेट की शामिल न करें। अगर करते हैं, तो बिल्कुल कम करें। यह सेहत और थायरॉइड के लिए जरूरी है। इसके लिए कठोर और जटिल कार्बोहाइड्रेट लें। इससे भूख दूर होती है।
रिफाइंड चीज़ों से दूरी बनाएं
खाने-पीने की परिष्कृत चीज़ जैसे चीनी, आटा और रिफाइंड तेल से दूरी बनाएं। रिफाइंड चीज़ें थायरॉइड के मरीजों के लिए सही नहीं होता है। इन खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व कम और कैलोरी अधिक होती है। दोनों चीज़ें वजन घटाने के लिए सही नहीं है। इन खाद्य पदार्थों के विकल्प के रूप में गुड़, शहद, साबुत अनाज और घी का सेवन कर सकते हैं।
छोटे-छोटे अंतराल में खाएं
विशेषज्ञ हमेशा कहते हैं कि वजन कम करने वाले लोगों एक बार भरपेट भोजन नहीं करना चाहिए। इसके बदले छोटे-छोटे अंतराल पर खाना चाहिए। इस नियम का पालन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। थायरॉइड के मरीजों को भी भरपेट नहीं खाना चाहिए। इससे कब्ज, बदहजमी और पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जब व्यक्ति का पाचन क्रिया सही से काम नहीं करता है, तो वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। इसके लिए छोटे-छोटे अंतराल पर कम खाएं।
एंटी इंफ्लेमेटरी डाइट में शामिल करें
अपनी डाइट में एंटी इंफ्लेमेटरी युक्त फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे जोड़ों के दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और तनाव को कम करता है। इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है जो वजन कम करने में गति प्रदान करता है।
एक्सरसाइज जरूर करें
वजन कम करने के लिए जरूरी है कि आप रोजाना एक्सरसाइज करें। इससे कैलोरीज बर्न होती है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज के साथ शारीरिक परिश्रम जरूरी है। बिना एक्सरसाइज के वजन कम करना मुश्किल है। साथ ही योग का भी सहारा ले सकते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।